बकरीद पर गाय बेंच रहा था शख्स, हालत देख जैकलीन फर्नांडीज का फटा कलेजा, कर डाला ऐसा कमेंट
Bangladesh Cow Seller Video: ईद-उल-अधा आने वाली है और इस त्योहार पर जानवरों की कुर्बानी दी जाती है। इसके ठीक पहले एक ऐस वीडियो सामने आया है जो कि आपको दुखी करने के लिए काफी हैं।

बांग्लादेश से वायरल हुए इस वीडियो को जिसने भी देखा वो हैरान रह गया है और एक पल के लिए दुखी भी हुआ। इस वीडियो को देखकर बॉलीवुड की मशहूर अदाकारा जैकलीन फर्नांडीज भी खुद को कमेंट करने से नहीं रोक पाईं।
उन्होंने जो कुछ भी लिखा वो बताने के लिए काफी है कि वो भी एक अच्छा दयालु ह्रदय रखती हैं। बांग्लादेश के पशु बाजार से इस वीडियो से सामने आए इस वीडियो ने सोशल मीडिया पर धमाका कर दिया है।
गाय से लिपटकर रो रहा शख्स
बकरीद के मौके पर जानवरों की कुर्बानी दी जाती है और इससे पहले बाजार में खरीददारी के लिए भीड़ इकट्ठा होती है। इस वीडियो में एक मालिक अपने गाय को बेचने के लिए बाजार में लाया था। जब इस गाय का सौदा हो गया तो वो फूट फूटकर रोने लगा। इस दौरान उसने अपनी गाय को गले से लगा लिया और खूब रोता हुआ नजर आ रहा है। आसपास खड़े लोग भी इस सीन को देखकर हैरान थे। इस वीडियो पर जैकलीन फर्नांडीज ने कमेंट किया है, 'दुखद। जैसे ही उन्होंने ये कमेंट किया वीडियो तेजी से वायरल हो गया।
कमेंट्स कर रहे हैं लोग
गाय मालिक की इस वीडियो देखकर लोग कई तरह के कमेंट्स कर रहे हैं। कुछ लोग इसको काफी दुखद कह रहे हैं तो कुछ इसको दिखावा कह रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ''अगर आपको जानवर से इतना प्यार है तो उसे मत बेचिए।'' एक ने लिखा, ''इस ईद का सबसे दिल को छू लेने वाला पहलू यही है।'' एक ने लिखा, ''क्या करोगे ऐसे पैसे का भाई।'' एक ने लिखा, ''कुर्बानी का मतलब है जानवरों को काटना नहीं है।'' इस तरह से लोग कमेंट्स कर रहे हैं। आप देखिए ये वीडियो जो कि आग की तरह वायरल हो रही है..


Click it and Unblock the Notifications
