बॉलीवुड हसीनाओं के फेवरिट मोदी, अब जैकलीन ने रखी 'मन की बात'
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी न सिर्फ देश, विदेश बल्कि बॉलीवुड हसीनाओं के बीच भी काफी लोकप्रिय हैं। जी हां, यह हम नहीं कह रहे बल्कि पिछले कुछ समय से एक्ट्रेसस की बातों से साफ लग रहा है कि मोदी से बॉलीवुड कितना प्रभावित है। कुछ दिनों पहले मल्लिका शेरावत ने नरेन्द्र मोदी को लेकर बयान दिया था, अब जैकलीन भी इस लिस्ट में शामिल हैं।
जैकलीन फर्नांडीस पीएम मोदी की मुरीद हो गई हैं। उन्होंने एक म्यूजिक चैनल को दिए इंटरव्यू में अपने दिल की बात बताते हुए कहा है कि वह नरेंद्र मोदी का इंटरव्यू करना चाहती हैं। इंटरव्यू के दौरान जब जैकलीन से पूछा गया कि अगर उन्हें मौका मिले तो वह किस सेलिब्रिटी का इंटरव्यू करना चाहेंगी? तो जैकलीन ने बेखटके जवाब दिया कि, 'मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का इंटरव्यू करना चाहती हूं और मुमकिन हुआ तो वह इसके लिए सलमान की मदद भी ले सकती हैं।'
पढ़ें- 5 कारण , क्यों देंखे फिल्म 'रॉय'
आपको बता दें, जैकलीन पहली एक्ट्रेस नहींं हैं जो नरेन्द्र मोदी से इतनी प्रभावित हैं। बल्कि इसके पहले मल्लिका शेरावत ने भी मोदी को लेकर अपनी दिवानगी जाहिर की है। मल्लिका ने तो इतना तक कह दिया था कि नरेन्द्र मोदी को उन्हें विदेश मंत्री बना देना चाहिए, क्योंकि उन्हें चीन, अमेरिका का बच्चा बच्चा तक जानता है।
बहरहाल, जैकलीन की बात करें तो इंटरव्यू के दौरान जैकलीन ने क्रिकेटर अजहरुद्दीन की बायोपिक फिल्म में संगीता बिजलानी का रोल अदा करने की बात को भी गलत बताया है। फिलहाल, जैकलीन 13 फरवरी को रिलीज होने जा रही फिल्म 'रॉय' में नजर आएंगी। इस फिल्म को लेकर जैकलीन बेहद उत्साहित हैं, इसमें वे डबल रोल निभाती नजर आएंगी।


Click it and Unblock the Notifications












