मीना कुमारी की फिल्म ही नहीं उनके जैसे पांव चाहती हैं जैकलीन!
ये पैर बहुत खूबसूरत हैं...इन्हें ज़मीन पर मत रखिएगा...मैले हो जाएंगे। इस लाइन से किसी को हो ना हो जैकलीन को बेहद प्यार है। और इतना ही प्यार है उन्हें मीना कुमारी से। और मीना कुमारी के पैरों से। इसलिए तो जैकलीन को चाहिए मीना कुमारी जैसे खूबसूरत पैर।
दरअसल जैकलीन फर्नाडीज को अपनी व्यस्तताओं के बीच अपने लिए बमुश्किल ही समय मिलता है। वह कहती हैं कि इसलिए उन्हें सफर में भी पेडीक्योर कराने से गुरेज नहीं है। जैकलीन फुट केयर संबंधित ब्रांड 'स्कॉल' का विज्ञापन करती हैं। उन्होंने ब्रांड के नए इलेक्ट्रॉनिक फुट फाइलर 'वेल्वेट स्मूद' को लांच किया।
जैकलीन ने एक इंटरव्यू में कहा कि मुझे सफर में पेडीक्योर कराने का अनुभव लेना पसंद है। खूबसूरत पांव हर इंसान की चाहत हैं, विशेषकर जब वे बिल्कुल परफेक्ट दिखना चाहती हों और ऊंची हील वाले सैंडिल पहनना चाहती हों।


Click it and Unblock the Notifications
