..................... Jacqueline Fernandez visits Kedarnath Dham amid snowfall, offers prayer, photos goes viral - Hindi Filmibeat

बर्फबारी के बीच दर्शन के लिए केदारनाथ धाम पहुंचीं एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडीज, की पूजा-अर्चना, तस्वीरें वायरल

jacqueline-fernandez-visits-kedarnath-dham-amid-snowfall-offers-prayer-photos-goes-viral

Jacqueline Fernandez visits Kedarnath Dham: कुछ ही दिनों पहले बॉलीवुड अभिनेत्री रानी मुखर्जी बाबा केदारनाथ धाम पहुंची थीं, जहां उन्होंने दर्शन कर पूजा अर्चना की। वहीं, अब एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडीज की तस्वीरें भी केदारनाथ से सामने आ रही हैं, जहां वो अपने प्रशंसकों के साथ नजर आ रही हैं।

जैकलीन सोमवार (16 अक्टूबर) को हेलीकॉप्टर से बाबा केदारनाथ के दर्शन करने पहुंची। जैकलीन ने बाबा केदार की पूजा-अर्चना की और आशीर्वाद लिया। मंदिर समिति ने उन्हें धाम का प्रसाद और रुद्राक्ष की माला भेंट की।

बर्फबारी के बीच बाबा के धाम पहुंचीं जैकलीन

इस दौरान केदारनाथ उत्थान चैरिटेबल ट्रस्ट के संयुक्त सचिव व बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के मुख्य कार्यधिकारी योगेंद्र सिंह ने जैकलीन का स्वागत किया। वहीं, जैकलीन की एक झलक पाने के लिए उनके प्रशंसक उत्साहित दिखे।

बता दें, केदारनाथ में सोमवार को तेज बर्फबारी भी हुई। इससे धाम में कड़ाके की ठंड हो रही है। मंदिर परिसर सहित अन्य स्थानों पर दो से चार इंच तक बर्फ जम गई है।

गौरतलब है कि, इन दिनों केदारनाथ धाम में वीआईपी लोगों का आना-जाना लगा हुआ है। कुछ दिनों पहले ही क्रिकेटर ऋषभ पंत, सुरेश रैना बाबा के दरबार पहुंचे थे। वहीं, एक्ट्रेस रानी मुखर्जी और उद्योगपति मुकेश अंबानी भी बाबा के धाम में दर्शन के लिए पहुंचे थे।

फिल्मों की बात करें, तो जैकलीन फर्नांडीज की आने वाली फिल्मों में 'फतेह' है, जिसमें वो सोनू सूद के साथ नजर आएंगी। इसके अलावा वो अक्षय कुमार स्टारर 'वेलकम टू द जंगल' में भी शामिल हैं।

Read more about: jacqueline fernandez
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X