BEING PAINTER: जैकलीन क्यों बनीं सल्लू भाई की तरह पेंटर!
जैकलीन फर्नांडीज़ सलमान खान की बहुत ही ज़्यादा रिस्पेक्ट करती हैं। शायद यही कारण है कि वो सलमान खान को फॉलो भी करती है। लेकिन अब हर काम सलमान खान को फॉलो करने के बाद जैकलीन ने उनकी ही तरह पेंटिंग ब्रश भी उठा लिया है।
जी हां तो अगर अब आपको जैकलीन रंगी पुती कहीं मिल जाए तो समझ लीजिएगा कि वो पेंटिंग में बिज़ी हैं। लेकिन इन सब की शुरूआत हुई है जैकलीन की आने वाली फिल्म रॉय के लिए।
खबर है कि जैकलीन अपने फैन को खुश करने के लिए एक स्केच गिफ्ट करने वाली हैं। यह स्केच जैकी बेबी खुद बनाएंगी। इसके लिए उन्होंने ट्विटर पर एक कॉम्पिटिशन अनाउंस किया है।
ALSO SEE: PICS: जैकलीन बनीं फैशन दीवा, दी सोनम, दीपिका को टक्कर
इस क्विज़ में देखा जाएगा कि उनके फैंस में से कौन उनकी अपकमिंग मूवी के कैरक्टर के बारे में ज्यादा जानता है। तो आप भी किस चीज़ का इंतज़ार कर रहे हैं, तैयारी कीजिए जैकलीन से अपना स्केच बनवाने की!


Click it and Unblock the Notifications
