रॉय में जैकलीन एक, आवाज दो..कैसे!
लगता है जैकलीन फर्नांडीस बॉलीवुड की मिस परफेक्शनिस्ट बनना चाहती हैं। तभी तो वह आजकल अपनी हर रोल के लिए पूरी जी जान से मेहनत करती हैं। ताजा फिल्म 'रॉय' की बात करें तो जैकलीन इस फिल्म में डबल रोल में नजर आने वाली हैं। जैकलीन इस फिल्म को लेकर काफी उत्साहित हैं। हों भी क्यों न, बॉलीवुड में काफी कम एक्ट्रेस को डबल रोल निभाने का मौका मिलता है।
बहरहाल, रॉय में निभाए जाने वाले डबल रोल पर जैकलीन का कहना है कि फिल्म में अपनी आवाज पर उन्होंने बहुत मेहनत की, ताकि डबल रोल में उनकी आवाज दो अलग अलग तरह की लगे। जैकलीन अपने किरदार में कोई कमी नहीं रखना चाहतीं। जैकलीन के अनुसार, 'रॉय' में डायलोग्स की भरमार है। ऐसे में डायरेक्टर विक्रमजीत ने तय किया कि इसमें सिंक साउंड होगी। जो उनके लिए काफी मुश्किल भी रहा है।
पढ़ें- 5 कारण, क्यों देंखे फिल्म 'रॉय'
रॉय में जैकलीन डबल रोल में हैं, आयशा और टीया। आपको बता दें, फिल्म में दोनों किरदारों को जुड़वां भी नहीं दिखाया गया है। दोनों ही किरदार काफी अलग हैं और दोनों के बोलने का अंदाज काफी अलग है। लिहाजा जैकलीन को दोनों की आवाज देने में काफी सावधानी बरतनी पड़ी।
अब जैकलीन इतनी मेहनत कर रही हैं तो उम्मीद है कि दर्शकों को उनकी मेहनत फिल्म में काफी पसंद आएगी। इससे पहले भी जैकलीन ने फिल्म 'किक' के लिए अपने फैंस से काफी तारीफें पाई। इसलिए अब वह रॉय में कोई कमी नहीं छोड़ना चाहतीं। फिल्म रॉय में जैकलीन फर्नांडीस के साथ अर्जुन रामपाल और रणबीर कपूर मुख्य किरदारों में हैं।


Click it and Unblock the Notifications
