हाउसफुल 3 से साजिद गायब लेकिन जैकलीन बरकरार!
जैकलीन ने अपने अब तक के करियर में जितनी भी फिल्में की हैं उनमें से हाउसफुल फिल्म सीरीज ने उन्हें सबसे ज्यादा सफलता दी है। हाउसफुल के पहले भाग में जैकलीन सिर्फ एक आइटम सॉंग धन्नो करती नज़र आईं तो उसके बाद हाउसफुल 2 में भी जैकलीन को साइन किया गया। हाउसफुल से पहले जैकलीन ने अलादीन और जाने कहां से आई है फिल्में की थीं। लेकिन हाउसफुल फिल्म ने जैकलीन को इंडस्ट्री की नज़रों में ला दिया। उसके बाद जैकलीन ने मर्डर 2, रेस 2 जैसी बड़े बजट की फिल्में कीं। जल्द ही जैकलीन और सलमान खान की फिल्म किक भी रिलीज होने वाली है।
हाउसफुल फिल्म सीरीज की दोनों फिल्मों का निर्देशन साजिद नाडियावाला ने किया था लेकिन कहा जा रहा है कि हाउसफुल 3 फिल्म का निर्देशन साजिद नाडियावाला नहीं बल्कि साजिद वाजिद करेंगे। साजिद ने जैकलीन को अपनी फिल्मों में अच्छे किरदार देकर उनके करियर को एक अच्छा मकाम दिया। लेकिन हाउसफुल जैसी सफल और बड़े बैनर की फिल्म जैकलीन के करियर के लिए काफी फायदेमंद साबित हुई है। अब देखना ये है कि बिना साजिद के अगर जैकलीन हाउसफुल 3 करने के लिए हां करती हैं तो उन्हें उतना एक्सपोजर मिलेगा या नहीं जितना साजिद देते थे।


Click it and Unblock the Notifications












