जैकलीन को यकीन 'आईटम सांग' से बदल जायेगी किस्‍मत

मुंबई। अब आईटम सांग फिल्‍म की पापुलेरिटी के लिए ही नहीं बल्कि अभिनेत्रियों के करियर के लिए भी महत्‍वपूर्ण हो गया है। प्रभुदेवा की आने वाली फिल्‍म 'रमैया वस्‍ता वैया' में आईटम सांग कर रही जैकलीन फर्नांडिज से जुड़े सूत्रों का कहना है कि वह इसे लेकर बेहद गंभीर है। वहीं इसके पहले साजिद खान से अपनी दोस्‍ती को लेकर उन्‍हें एकता कपूर की फिल्‍म में मिल रहा आईटम सांग छोड़ना भी पड़ा था। जिसके कारण साजिद खान से उनका झगड़ा हो गया।

ऐसा कहा जाता है कि साजिद, जैक‍लीन को लेकर इतने सीरियस थे कि उनके लिए फिल्‍मों का चुनाव भी वही करते रहे है, लेकिन जैकलीन अब अपने निर्णय खुद लेना चाहती हैं। वह इस समय प्रभुदेवा की आने वाली फिल्‍म के लिए 'झप्‍पी दे दे तू' सांग कर रही हैं। कहा जा रहा है कि इन बातों को लेकर साजिद और जैकलीन के बीच काफी झगड़ा भी हुआ, लेकिन मीडिया ने जब उनसे सवाल किया तो उन्‍होने कहा कि उनका किसी से कोई झगड़ा नहीं हुआ है।

जैकलीन ने अब तक बॉलीवुड में कई मशहूर डायरेक्‍टरों के साथ काम किया है लेकिन उन्‍हें अभी कोई बड़ी सफलता नहीं मिली है। अत: आईटम सांग से उनको उम्‍मीद है कि उनकी किस्‍मत पलट जायेगी।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X