..................... Jacqueline Fernandez thanks to their fans after complete 30 Million followers in Instagram - Hindi Filmibeat

इंस्टाग्राम पर जैकलीन फर्नांडीज के 30 मिलियन फॉलोवर्स हुए- अभिनेत्री ने शुक्रिया अदा किया

अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीज निस्संदेह बॉलीवुड की सबसे प्रभावशाली हस्तियों में से एक हैं और उनका सोशल मीडिया इस बात का गवाह है जहां अभिनेत्री ने अपने इंस्टाग्राम पर 30 मिलियन फॉलोवर्स के साथ एक नई उपलब्धि अपने नाम कर ली है और विश्वभर से शुभकामनाओं के तांता लगा हुआ है। इतना ही नहीं, शुभकामनाओं से अभिभूत, जैकलीन व्यक्तिगत रूप से अपने प्रोफ़ाइल पर प्रशंसकों को रिप्लाई कर रही है।

प्रशंसक उन पर प्यार बरसा रहे हैं जिससे अभिनेत्री इतनी अभिभूत महसूस कर रही है कि वह अपने सभी प्रशंसकों को खुद रिप्लाई कर रही है और उनसे मिल रहे अपार प्रेम के लिए उन्हें धन्यवाद कह रही है।

jaqueline fernandez, जैकलीन फर्नांडीज

जैकी अपनी फैन फैमिली के साथ कुछ इसी तरह का रिश्ता साझा करती है और वह हर कदम पर सकारात्मकता फैला रही हैं। इसके अलावा शिल्पा शेट्टी, प्रीति जिंटा, फराह खान और डायना पेंटी जैसे सेलेब्स ने भी उन्हें इस शानदार सफलता के लिए बधाई दी है।

उनकी उम्दा ड्रेसिंग स्टाइल से लेकर हमारे साथ अपने फिटनेस रूटीन, किताब और सफ़र की हर अपडेट साझा करने तक- अभिनेत्री सोशल मीडिया पर बेहद सक्रिय है और सेट से जुड़ी बीटीएस फ़ोटो और वीडियो भी वह शेयर करती रहती है, जहाँ वह शूटिंग कर रही हैं या फिर घूमने गयी है।

सबसे प्रभावशाली और बैंकेबल अभिनेत्री अब अपने सबसे बहुप्रतीक्षित आगामी ओटीटी, "मिसेज सीरियल किलर" के साथ डिजिटल स्पेस की दुनिया में डेब्यू करने के लिए तैयार है।

वह अपने किरदार के लिए कड़ी मेहनत कर रही हैं और अपने प्रशंसकों को सरप्राइज देने के लिए तैयार है। अभिनेत्री अपनी आगामी फिल्म किक 2 में एक बार फिर सलमान खान के साथ स्क्रीन स्पेस साझा करते हुए नज़र आएंगी। साजिद नाडियाडवाला द्वारा निर्देशित और निर्मित फ़िल्म "किक 2" क्रिसमस 2019 पर रिलीज़ होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X