जुड़वा 2 की एक्ट्रेस हुईं फाइनल..इनके साथ रोमांस करेंगे वरुण धवन!
वरुण धवन की आने वाली फिल्म जुड़वा 2 की हिरोइन फाइनल हो गई हैं। तापसी पन्नू और जैकलीन फर्नांडिस इस फिल्म में लीड रोल निभाएंगी।
सलमान खान की फिल्म जुड़वा के सीक्वल जुड़वा 2 बनने की जबसे खबरें सामने आई हैं तभी से लोगों की एक्साइटमेंट और भी ज्यादा बढ़ गई है। ये तो फाइनल हो गया है कि फिल्म के सीक्वल में वरुण धवन लीड रोल निभाएंगे, वहीं अभी तक फिल्म में कौन सी एक्ट्रेस होंगी इसका फैसला नहीं किया गया था।

लेकिन अब इस फिल्म के लिए लीड एक्ट्रेस भी फाइनल हो गई हैं। जी हां..इस फिल्म में तापसी पन्नू और जैकलीन फर्नांडिस वरुण धवन के साथ रोमांस करती नज़र आएंगी।


Click it and Unblock the Notifications