200 करोड़ के महाठग सुकेश चंद्रशेखर ने सारा अली खान, जान्हवी पर लुटाया करोड़ों? क्या है मामला
महाठग सुकेश चंद्रशेखर को लेकर एक बड़ी अपडेट सामने आ रही है। मिली रिपोर्ट अनुसार सुकेश चंद्रशेखर ने जान्हवी कपूर, सारा अली खान और को भी अपना निशाना बना चुके हैं। प्रवर्तन निदेशालय की जांच में पता चला है कि सुकेश ने जैकलीन फर्नांडिस और नोरा फतेही के अलावा और भी कई एक्ट्रेस पर अपनी नजर डाल रखी थी।
इस समय सुकेश चंद्रशेखर 200 करोड़ के ठग के आरोप में दिल्ली के तिहाड़ जेल में बंद है। जैकलीन फर्नांडिस के साथ सुकेश का रिश्ता काफी गहरा बताया जा रहा है। सुकेश ने एक्ट्रेस को हीरे की अंगूठी भी तोहफे के तौर पर दी थी। इस अंगूठी में दोनों के नाम का पहला अक्षर भी लिखा हुआ है।

बताया जा रहा है कि एक महिला पिंकी ईरानी ने कई एक्ट्रेसेस को सुकेश से मिलवाया है। सुकेश ने जैकलीन फर्नांडिस से अपना परिचय कराने के लिए पिंकी ईरानी को आगे किया था। मिली जानकारी के अनुसार सुकेश चंद्रशेखर ने सारा अली खान, जान्हवी कपूर और भूमि पेडनेकर को भी अपने जाल में फंसाने की कोशिश की थी।

सुकेश ने दिए महंगे करोड़ों के गिफ्ट
सुकेश ने इन तीनों को ही महंगे गिफ्ट देने की कोशिश की थी। जांच में यह भी डिटेल सामने आयी है कि सुकेश को कई महंगे गिफ्ट दिए थे। सुकेश ने एक्ट्रेसे पर लगभग 10 करोड़ रुपए खर्च किए थे।नोरा फतेही को भी सुकेश ने करोड़ों की लग्जरी कार तोहफे के तौर पर दी थी।

जैकलीन और सुकेश
यह भी बताया जा रहा है कि सुकेश को लेकर जान्हवी, सारा और भूमि से भी पूछताछ की जा सकती है। अभी तक इससे जुड़ी कोई तय जानकारी सामने नहीं आयी है। हालांकि इस केस में जैकलीन और सुकेश के बीच अफेयर होने की रिपोर्ट है। जहां पर सुकेश और जैकलीन के फोटो भी सामने आयी थी।

जैकलीन को करोड़ों का तोहफा
सुकेश ने हर मुलाकात में जैकलीन को खुश करने के लिए गोल्ड और डायमंड ज्वेलरी के साथ पर्शियन बिल्ली, 52 लाख का घोड़ा भी गिफ्ट में दिया। जैकलीन ने इस मामले में ईडी की चार्जशीट में बयान देते हुए कहा है कि फरवरी 2017 में मेरी सुकेश से बात हुई थी।

जाल में फंसाकर 215 करोड़ वसूल
साल 2021 अगस्त में सुकेश को गिरफ्तार किया गया। इसके बाद हमारी मुलाकात कभी नहीं हुई। मुझे सुकेश ने बताया था कि वह सन टीवी के मालिक हैं। साथ ही उनका राजनीतिक फैमिली से ताल्लुक भी है। बता दें कि सुकेश चंद्रशेखर ने रैनबैक्सी के पूर्व मालिक की पत्नी अदिति को अपने जाल में फंसाकर 215 करोड़ वसूल किए। इसी आरोप में सुकेश जेल में बंद हैं।


Click it and Unblock the Notifications











