अक्षय कुमार के साथ जैकलीन फर्नांडिस ने शुरू की रामसेतु की शूटिंग, शेयर की ये तस्वीर
पिछले साल अक्षय कुमार, जैकलीन फर्नांडिस और नुसरत भरूचा की फिल्म रामसेतु का ऐलान हुआ। इस फिल्म की शूटिंग अयोध्या में इस साल शुरू हुई। अब एक बार फिर ब्रेक के बाद इस फिल्म की शूटिंग शुरू हो चुकी है। शनिवार को जैकलीन फर्नांडिस ने को-स्टार अक्षय कुमार के साथ रामसेतु फिल्म के सेट से फोटो शेयर करते हुए जानकारी दी।
जैकलीन फर्नांडिस ने अक्षय कुमार के साथ तस्वीर शेयर की। उन्होंने बताया कि वह रामसेतु का अगला शूट ऊटी में शुरू कर रहे हैं। अक्षय और जैकलीन चाय के बगानों में नजर आ रहे हैं। तस्वीर में अक्षय लंबे बालों में नजर आ रहे हैं।

एक दिन पहले ही अक्षय कुमार ने अपनी नई फिल्म गोरखा का ऐलान किया। इस फिल्म में अक्षय कुमार मेजर जनरल इयान कार्डोजो की भूमिका निभाने वाले हैं। इस फिल्म का हाल में ही फर्स्ट लुक पोस्टर शेयर किया गया।
बात करें रामसेतु की तो इसे तेरे बिन लादेन, सूरज पर मंगल भारी जैसी फिल्म बनाने वाले अभिषेक शर्मा निर्देशित कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि फिल्म रामसेतु एकता व भाईचारे पर बनी फिल्म होगी जोकि एक एक्शन-एडवेंचर ड्रामा फिल्म है।रामसेतु भारत की सांस्कृतिक और ऐतिहासिक विरासत को दिखाने की कोशिश करेगी।
वहीं जैकलीन फर्नांडिस के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह हाल में ही भूत पुलिस फिल्म में सैफ और अर्जुन कपूर के साथ नजर आईं। वह रोहित शेट्टी की सर्कस में भी नजर आएंगी।


Click it and Unblock the Notifications











