जैक्लीन ने साजिद से कहा, मैं हदों में नहीं रहना चाहती
मुंबई। ये तो पहले से ही कहा जा रहा था कि निर्देशक साजिद खान और जैक्लीन फर्नांडीज ज्यादा वक्त तक एक दूसरे के साथ नहीं रहेंगे पर ऐसा इतनी जल्दी हो जाएगा किसी ने भी नहीं सोंचा था। यह किसी से छुपा हुआ नहीं है कि साजिद और जैक्लीन पिछले तीन वर्षों से रिश्ते में हैं लेकिन अब दोनों ने एक दूसरे से अलग होने का फैसला कर लिया है।
इस अलगाव का कारण बताया जा रहा है कि साजिद, जैक्लीन को लेकर बहुत पजेसिव थे। वह नहीं चाहते थे कि जैक्लीन फिल्मों में ज्यादा बोल्ड दृश्य दें या फिर बिकनी पहने। एक प्रसिद्ध न्यूज पेपर के अनुसार यह भी कहा जाता है कि जैक्लीन को साजिद के कारण ही 'कृष थ्री' और 'राज 3' छोड़नी पड़ी क्योंकि कृष में स्क्रिप्ट की मांग पर जैक्लीन को रितिक के साथ इंटीमेट सीन करना था और साजिद नहीं चाहते थे कि जैक्लीन ऐसा करें।
इसलिये अपने अपने करियर पर ध्यान देने के लिए दोनों ने अलग होने का फैसला किया है। खैर, हम तो यही चाहते हैं कि जैक्लीन जल्द ही फिल्मों में वापसी करें वैसे भी दर्शकों को उनके बोल्ड अवतार का इंतजार है।


Click it and Unblock the Notifications
