2020 पूरा होने के साथ जैकलीन फर्नांडीज ने बोल डाली यें बातें, साल 2021 की ऐसी है तैयारी

By Filmibeat Desk

जैकलीन फर्नांडीज इस साल अपनी ढेरों घोषणाओं के साथ काफी सुर्खियों में रही, जो खास कर उन्होंने बैक टू बैक 2020 में की थी। यह वर्ष जो खत्म हो रहा है, अपने अनुभव के बारे में बात करते हुए जैकलीन ने कुछ बातें साझा की हैं। उन्होने कहा "2020 एक रोलर-कोस्टर की सवारी रही है, यह साल जहां विश्व स्तर पर बहुत कुछ हुआ है। हालांकि, हम सभी बच गए हैं और मुझे खुशी है कि हम सभी अपनी पूरी कोशिश कर रहे हैं।" इसके आगे उन्होने कहा कि.. "हालांकि, लॉकडाउन था, तब मैंने अपने उत्पादकता को सर्वश्रेष्ठ बनाने के लिये हर अवसर का अधिकतम लाभ उठाने की कोशिश की।

यह वर्ष मेरे लिए बैक टू बैक प्रोजेक्ट की घोषणाओं के साथ प्रोफेशनल रूप से पूरा हो रहा है और अनलॉक करने के बाद शायद ही आराम करने के लिए दिन मिले। मैंने काम के प्रत्येक दिन का पूरा आनंद लिया है।" नए साल में प्रवेश करते हुए, जैकलीन ने अपने प्रेरक नए साल के संकल्प को हमारे साथ साझा करते हुए कहा,

Jacqueline Fernandez, जैकलीन फर्नांडीज

"2021 में कदम रखते हुए नए साल के लिए मेरा संकल्प खुश और सकारात्मक होना है, आने वाला वर्ष शूट शेड्यूल के मामले में पिछले वर्ष जैसे ही लग रहा है।

इसका मतलब है कि यह व्यस्त होगा लेकिन मैं इस साल का इंतजार कर रही हूं और काम करना कभी बंद नहीं करना चाहती। मैं शूटिंग के आनंद से वंचित रहने के बजाय एक सेट से दूसरे सेट पर शूटिंग करना पसंद करूंगी।"

अभिनेत्री के लिए बहुत कुछ करने के साथ कुछ प्रमुख फिल्में हैं, जिनमें से वह अपने पिछले सह-कलाकार जैसे कि भूत पुलिस के लिए सैफ अली खान, बच्चन पांडे के लिए अक्षय कुमार और किक 2 के लिए सलमान खान के साथ फिर से जुड़ जाएंगी और साथ ही वह सर्कस में पहली बार रणवीर सिंह के साथ दिखेंगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X