जैकलीन फर्नांडीज़ के हिस्से आई धमाकेदार बायोपिक, डेबोराह हेराल्ड, नाम सुना है?
बॉलीवुड में इस वक्त बायोपिक की भरमार है। अब खबरों की मानें तो जैकलीन फर्नांडीज़ को डेबोराह हेराल्ड की बायोपिक के लिए अप्रोच किया गया है। डेबोराह, विश्व की सबसे तेज़ साईकिल सवार हैं और उनके संघर्ष की कहानी दिलचस्प है। डेबोराह, कार निकोबार की रहने वाली हैं और 2004 में आई सुनामी की चपेट में आ चुकी हैं।
सुनामी के दौरान, डेबोराह ने एक हफ्ता, एक पेड़ पर बैठकर गुज़ारा था। इसके बाद, हालात बदले और उन्होंने तय किया कि वो साईकिल सवार बनेंगी। डेबोराह के पिता एक एयरफोर्स ऑफिसर हैं। 2011 से डेबोराह नई दिल्ली में रहती हैं। और अब उनकी कहानी बयान करने के लिए जैकलीन फर्नांडीज़ को चुना गया है।

गौरतलब है कि इस साल काफी हीरोइनें, बायोपिक पर फोकस कर रही हैं। जहां, दीपिका पादुकोण, लक्ष्मी अग्रवाल की कहानी परदे पर उतारने वाली हैं वहीं प्रियंका का नाम कंगना रनौत और गंगूबाई कोठेवाली से जोड़ा जा रहा है। जान्हवी कपूर, गुंजन सक्सेना की तैयारी शुरू कर चुकी हैं तो रिचा चड्ढा जल्दी ही शकीला बायोपिक में नज़र आएंगी।
बॉलीवुड में एक समय में इतनी बायोपिक एक साथ कभी नहीं बनी हैं। इनमें से कितनी फिल्में दर्शकों को पसंद आएंगी, ये देखना दिलचस्प होगा। जानिए बॉलीवुड की ए लिस्ट हीरोइनों के आने वाले बेहतरीन प्रोजेक्ट्स -


Click it and Unblock the Notifications











