..................... जैकलीन फर्नांडिज की 3 अपकमिंग फिल्में, 3 सुपरस्टार और मेगा बजट की फिल्मों में आएंगी नजर Jacqueline Fernandez signs 3 big film read full details - Hindi Filmibeat

जैकलीन फर्नांडिज की 3 अपकमिंग फिल्में, 3 सुपरस्टार के साथ इन बिग बजट की फिल्मों में आएंगी नजर

By Filmibeat Desk

बॉलीवुड की मिस सनशाइन जैकलीन फर्नांडीज ने अपनी पिछली परफॉर्मेंस के साथ देश में तहलका मचा दिया है और अब, अपनी आगामी फिल्मों में कुछ अभूतपूर्व परफॉर्मेंस के साथ दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए तैयार है। बी-टाउन की सबसे मेहनती अभिनेत्री में से एक, जैकलीन की किटी में तीन बिग टिकट फिल्मों के साथ एक जाम-पैक शेड्यूल है। यह कहना गलत नहीं होगा है कि अभिनेत्री ने 2020 में सफलता का आसमान छू लिया है।

अपनी आगामी फिल्मों के बारे में बात करते हुए, जैकलीन ने कहा, "मैं इस तरह के रोमांचक प्रोजेक्ट्स पर काम करने के लिए इक्छुक हूं। प्रत्येक फिल्मों का जॉनर एक-दूसरे से बहुत अलग हैं और यह कुछ ऐसा है जो मैं अपनी बकेट लिस्ट से टिक ऑफ करना चाहती थी। मेरे किरदारों की बहुत अलग डिमांड हैं, यह सुपर थ्रिलिंग होने वाला है। "

Jacqueline Fernandez

अपने सह-अभिनेताओं के बारे में बात करते हुए, अभिनेत्री ने आगे साझा किया, "ऐसे सह-कलाकार जिनके साथ मैंने पहले काम करना बहुत एन्जॉय करना पसंद किया है, वे सलमान और सैफ है। मैं पहली बार रोहित शेट्टी और रणवीर के साथ सहयोग कर रही हूँ, वे सभी प्रतिभा के पावरहाउस हैं और उनके साथ शूटिंग करने में बहुत मज़ा आएगा।"

जैकलीन कहती हैं, "मेरे पास एक किरदार से दूसरे किरदार में जाने और स्विच करने का कोई समय नहीं होगा, लेकिन मैं इसकी शिकायत नहीं कर रही हूं, क्योंकि मैं बैक टू बैक फिल्मों के साथ एक खुशहाल स्पेस में रहूंगी।"

जैकलीन फर्नांडीज बेहद खुश और रोमांचित महसूस कर रही हैं। यही वजह है कि उनके प्रशंसक ऐसी अद्भुत फिल्मों के साथ सिल्वर स्क्रीन पर उनके जादुई करिश्मा को देखने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। जैकलीन जल्द भूत पुलिस, सलमान खान की किक 2 और रणवीर सिंह सर्कस में दिखाई देंगी जिन्हें अभी से ही ब्लॉकबस्टर माना जा रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X