सलमान नहीं अर्जुन रणबीर देते जैकलीन के करियर को किक!
पिछले साल सलमान खान की फिल्म किक में जैकलीन फर्नांडीज को मुख्य किरदार निभाने का मौका मिला जिसके बाद से किक को ही जैकलीन के करियर का टर्निंग प्वाइंड कहा जाने लगा। लेकिन हाल ही में जैकलीन ने बताया कि किक से पहले उन्होंने रॉय फिल्म साइन की थी। लेकिन रॉय की स्क्रिप्ट में कुछ गड़बड़ थी जिसके चलते किक रिलीज हो गयी और हिट हो गयी जबकि रॉय अभी तक रिलीज ही नहीं हो पाई।
जब अर्जुन से इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने बताया- रॉय की कहानी तो तीन साल पहले ही लिखी जा चुकी थी लेकिन वो इस लायक नहीं थी कि उसपर फिल्म बनानी शुरु की जा सके। तीन साल लगे विक्की को तब जाकर रॉय फिल्म की कहानी इस लेवल तक आ सकी। सभी ने अपने अपने प्वाइंट्स रखे और अब रॉय बनकर तैयार है।
तो कुल मिलाकर ये कहा जा सकता है कि किक से पहले अगर रॉय रिलीज हो गयी होती तो हो सकता है कि जैकलीन के करियर को किक सलमान नहीं बल्कि अर्जुन रामपाल व रणबीर कपूर देते। क्योंकि आखिर हैं तो दोनों ही स्टार। हालांकि ये भी कहना गलत नहीं होगा कि सलमान के आगे इनकी फिल्मों को उतना भाव नहीं मिलता लेकिन इसके बावजूद जैकलीन को लीड रोल और वो भी डबल रोल में साइन करके विक्की ने तो जैकलीन को बड़ा मौका दे ही दिया था।
अब अगर रॉय बॉक्स ऑफिस पर सफल होती है तो इस बात से कोई इंकार नहीं कर सकता कि असल में जैकलीन के करियर को किक देने वाले सलमान नहीं बल्कि अर्जुन व रणबीर हैं।


Click it and Unblock the Notifications
