सलमान खान, अनिल कपूर का धमाकेदार 'रेस 3' LOOK.. जबरदस्त.. सुपरहिट!
रेमो डिसूजा की फिल्म रेस 3 अब साल 2018 की बहुप्रतीक्षित फिल्म बन चुकी है। लिहाजा, फिल्म से जुड़ी छोटी से छोटी खबरें भी फैंस जानना चाहते हैं। खासकर सलमान फैंस को तो ईद रिलीज का बेसब्री से इंतजार होता है। रेस 3 की बात करें तो जैकलीन फर्नाडींज ने रेस 3 के सेट से सलमान खान की एक शानदार तस्वीर शेयर की है।
शाहरुख खान की ब्लॉकबस्टर फिल्में.. अजय देवगन ने किया REJECT
वहीं, अनिल कपूर ने भी ट्विटर पर अपनी एक तस्वीर शेयर की है, जो रेस 3 के अबु ढ़ाबी के सेट पर ली गई है। इन तस्वीरों में दोनों सुपरस्टार्स बेहद शानदार दिख रहे हैं। कोई शक नहीं सलमान की तस्वीर देखकर आप फिल्म रेस 3 के लिए और भी बेसब्र हो जाएंगे।

अनिल कपूर की बात करें तो वह एकमात्र स्टार हैं, जो रेस फ्रैंचाइजी की सभी फिल्मों का हिस्सा रहे हैं। वह फिल्म के अहम किरदार रहे हैं। यही वजह है कि रेस 3 में सारे बदलाव के बावजूद अनिल कपूर के किरदार को शामिल किया गया।
रिपोर्ट्स की मानें तो रेस 3 का ट्रेलर अप्रैल के दूसरे हफ्ते में रिलीज कर दिया जाएगा। फैंस के उत्साह को देखते हुए मेकर्स ने प्लान किया है कि जल्द ही ट्रेलर रिलीज कर दिया जाए। बता दें, रेमो डिसूजा के निर्देशन में बनी इस फिल्म में सलमान के साथ अनिल कपूर, जैकलीन, डेजी शाह, बॉबी देओल और साकिब सलीम दिखाई देंगे।
यहां जानते हैं, रेस 3 ट्रेलर से फैंस को क्या है उम्मीदें-


Click it and Unblock the Notifications
