सोशल मीडिया को लेकर जैकलीन फर्नांडीज का बड़ा बयान- बहुत विषैली और अस्थिर जगह है
जैकलीन फर्नांडीज ने अपनी कुछ मान्यताओं को साझा करते हुए बताया कि कैसे वह नया सीखने के लिए खुद को उत्साही रखती है और माइंडलेस स्क्रॉलिंग से बचने के कुछ सुझाव भी दिये। जैकलिन ने एक प्रमुख पत्रिका के साथ हाल ही में एक साक्षात्कार में साझा किया, "हमारे हाथों में बचे अतिरिक्त समय को सोशल मीडिया के माध्यम से कुछ माइंडलेस स्क्रॉलिंग में जुडे रहनेवाले हम एकमात्र मानव है।
लेकिन, वर्तमान परिवेश में, यह एक बहुत ही विषैली और अस्थिर जगह है। मैं विचार व्यक्त करने की स्वतंत्रता पर मजबूत विश्वास रखती हूं लेकिन ऐसे कई व्यक्ति हैं जो इस मंच का दुरुपयोग कर रहे हैं।"

जैकलीन ने आगे कहा कि मैं अपने प्रशंसकों के साथ शांति से बातचीत करने और संवाद करने के लिए सोशल मीडिया का उपयोग करती हूं, जो मैंने आज भी जारी रखा हैं। लेकिन मैं इन साइटों पर खर्च होनेवाले समय को कम कर रही हूं। इसके बजाय, मैंने अपना ध्यान अन्य ऍपलीकेशन्स की ओर कर लिया है - मैं पिनट्रेस्ट (Pinterest) पर फिर से गौर कर रही हूं, एक ऐसा ऍप, जिसे मैंने मेरे टीनएज में बडे उत्साह से इस्तेमाल किया था।
जो अब मैं अपने पात्रों और फिल्मों के लिए मूड-बोर्ड बनाने के लिए उपयोग करती हूं। मैंने मेडिटेशन ऍप डाउनलोड किया है, मैं पॉडकास्ट सुनती हूं और मैंने सारा ब्लाकली के स्पैनक्स लॉन्च जर्नी सिखने के लिये नतालिया पोर्टमैन के एक्टिंग वर्कशॉप की मास्टरक्लास भी जॉइन की है। ये सभी अविश्वसनीय रूप से प्रेरक और, सबसे महत्वपूर्ण, सकारात्मक हैं


Click it and Unblock the Notifications