अक्षय कुमार की रामसेतु से सामने आई नई तस्वीर, जैकलीन फर्नांडीज और नुसरत भरूचा भी आईं नजर!
सुपरस्टार अक्षय कुमार की फिल्म रामसेतु को लेकर शूटिंग शुरु हो चुकी है और इसको लेकर हाल ही में ऐलान किया था जो कि काफी ज्यादा चर्चा में रहा था। लेकिन इस समय अक्षय कुमार का लुक काफी चर्चा में चल रहा है जो कि उन्होने हाल ही में साझा किया है। बता दें कि अक्षय कुमार के अलावा एक तस्वीर इस फिल्म की अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीज ने साझा की है। फिल्म के सेट से सामने आई इस तस्वीर में अक्षय कुमार, नुसरत भरुचा और खुद जैकलीन भी नजर आ रहीं हैं।
इसको साझा करते हुए उन्होने लिखा है कि.. 'रामसेतु की शूटिंग आज से शुरु, आप हमारे लिए प्रार्थना करें।' अभिनेत्री ने जैसे ही तस्वीर साझा की ये तेजी से वायरल हो रही है।

इस तस्वीर में शायद तीनों सितारे स्क्रिप्ट पढ़ते नजर आ रहे हैं। इस फिल्म को लेकर पता चला था कि फिल्म रामसेतु के होने या होने की सच्चाई पर आधारित होगी।
लेकिन इस फिल्म के ऐलान के बाद लगातार कई खबरें सामने आती रहीं हैं और अक्षय कुमार काफी चर्चा में चल रहे हैं। वो अयोध्या में फिल्म रामसेतु की शूटिंग करने वाले हैं।
हाल ही में टीम ने वहां पहुंचकर पूजा करते हुए इसकी शुरुआत की थी। खबर है कि इस फिल्म को अभिषेक शर्मा निर्देशित कर सकते हैं। इस फिल्म को अक्षय कुमार दिवाली पर अनाउंस किया था। इसके अलावा वो पृथ्वीराज, बेल बॉटम और सूर्यवंशी जैसी फिल्मों को लेकर बिजी हैं।


Click it and Unblock the Notifications











