जैकलीन फर्नांडिस ने शेयर किया हिमांशी खुराना का डांस वीडियो, बोलीं- क्वारंटाइन में सुपर हॉट
एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस ने लॉकडाउन के बीच बिग बॉस की एक्स कंटेस्टेंट हिमांशी खुराना की हॉट डांस वीडियो शेयर की है। इस वीडियो में हिमांशी जैकलीन के गाने गेंदा फूल पर डांस करती नजर आ रही हैं। इस वीडियो को शेयर कर जैकलीन ने हिमांशी खुराना को हॉट बताया।
जैकलीन ने इस वीडियो को ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर शेयर किया। वीडियो के साथ कैप्शन में वह लिखती हैं, क्वारंटाइन में सुपर हॉट। इस वीडियो को कुछ ही मिनट में हजारों लोगों ने देख डाला है।


Click it and Unblock the Notifications