..................... Bageshwar Baba की शरण में पहुंचे जैकलीन फर्नांडीज, शहनाज गिल और एल्विश यादव समेत ये सितारे, Pics Jacqueline Fernandez, Shahnaz Gill and Elvish Yadav reached Bageshwar Baba's shelter - Hindi Filmibeat

Bageshwar Baba की शरण में पहुंचे जैकलीन फर्नांडीज, शहनाज गिल और एल्विश यादव समेत ये सितारे, Pics

bageshwar baba, jaqueline fernandez, elvish yadav, shehnaaz gill

बागेश्वर वाले बाबा के नाम से मशहूर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री को मानने वाले अब बॉलीवुड से भी सामने आ रहे हैं। इस वक्त कुछ सितारों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। ये सितारे बाबा बागेश्वर वाले के दरबार में नजर आ रहे हैं और किसी भक्त की तरह आशीर्वाद ले रहे हैं।

इस लिस्ट में अभिनेता सोनू सूद, अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीज, गायिका-अभिनेत्री शहनाज गिल, गोविंद नामदेव और बिग बॉस ओटीटी विजेता एल्विश यादव जैसे लोग शामिल है। इन सभी ने बाबा जी से मुलाकात की है।

देसी म्यूजिक फैक्ट्री के निर्माता ने भी बाबा जी से मुलाकात की थी और उन्होने तस्वीर के साथ सोशल मीडिया लिखा था, "आने और अपना आशीर्वाद देने के लिए बाबा @iambageswardhamsarkar जी को धन्यवाद #जयश्रीराम #बागेश्वरधामसरकार।"

इसके बाद ये तस्वीरें चर्चा का विषय हैं। कुछ लोग इसकी तारीफ कर रहे हैं तो वहीं कुछ लोग इन चेहरों को बाबा जी के पास देखकर काफी हैरान हैं। इस वक्त बाबा जी के करोड़ों फॉलोवर्स हैं और उनकी एक झलक के लिए वो कुछ भी कर रहे हैं।

जैकलीन फर्नांडीज, सोनू सूद, शहनाज गिल और एल्विश यादव को बाबा जी के सामने किसी भक्त की तरह बैठे हुए देखा जा सकता है। हालांकि ये तस्वीरें दो दिन पहले की हैं लेकिन अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं।

कौन हैं बागेश्वर वाले बाबा ?

इनका असली नाम धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री है और वह मध्य प्रदेश में स्थित बागेश्वर धाम मंदिर के प्रमुख हैं। उनका जन्म 1996 में सरोज गर्ग और करपाल गर्ग के घर हुआ था। उनके दादा भगवानदास गर्ग निर्मोही अखाड़े से जुड़े एक सिद्ध संत थे, जहां हनुमान मंदिर का दरबार लगता था। इसके बाद, धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने एक दिव्य दरबार की शुरुआत की जिसने महत्वपूर्ण लोकप्रियता हासिल की। वह अपने आध्यात्मिक तरीकों से लोगों की समस्याओं का समाधान करते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X