जैकलीन को मिल रहे पंजाबी आइटम गर्ल बनने के ऑफर
जैकलीन फर्नांडीज की हालिया रिलीज रॉय को बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास सफलता नहीं मिली। लेकिन दर्शकों ने जैकलीन को काफी सराहा। खासतौर पर उनका इकलौता डांसिग नंबर चिट्टियां कलाइयां तो दर्शकों की जुबां पर ही बस गया। इसके बाद से जैकलीन को पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री में भी लोग पसंद करने लगे हैं। और यही वजह है कि जैकलीन को पंजाबी फिल्म निर्देशकों की तरफ से आइटम डांस करने के ऑफर आ रहे हैं।
हाल ही में जैकलीन के गाने चीटिया कलैया की सफलता को देखते हुए एक पंजाबी फिल्म के निर्माता ने उन्हें अपनी फिल्म में एक स्पेशल गाने के लिए अप्रोच करना चाहा उनका मानना है की जैकलीन के परफॉरमेंस, लोगो को अपनी और आकर्षित करती हैं और यह बात उनकी फिल्म के लिए अच्छी साबित होगी
चूंकि उनकी फिल्म में सारे नये कलाकार हैं तो उन्हें लगा शायद जैकलीन की उपस्थिति फिल्म को थोड़ा प्रमोशन दिला सके। पर जैकलीन ने इस गाने को करने से मना कर दिया क्योंकि फिल्म के निर्माता इस गाने को कनाडा में शूट करना चाहते थे। नवोदित निर्देशक अमनदीप खलेर इस फिल्म को निर्देशित कर रहे हैं और सूत्रों का कहना है की इस गाने के लिए च्छी खासी कीमत दी जा रही थी।


Click it and Unblock the Notifications












