..................... Jacqueline Fernandez says no fights with anyone, श्रीलंकाई ब्यूटी जैकुलीन का किसी से कोई पंगा नहीं - Hindi Filmibeat

श्रीलंकाई ब्यूटी जैकुलीन का किसी से कोई पंगा नहीं

जैकलीन फर्नाडीज का कहना है कि उनका बॉलीवुड में किसी से भी कोई पंगा नहीं है। जैकलीन ने ये बात तब कही जब हाल ही में मुंबई के एस्सेलवर्ल्ड की एक नयी राइड के उद्घाटन के दौरान उनसे साजिद खान के बार में पूछा गया। जैकलीन फर्नाडीज ने कहा कि फिल्हाल उनका किसी से भी पंगा नहीं है। ये सब बातें बकवास हैं। जैकलीना फर्नाडीज और साजिद खान पिछले कई सालों से एक दूसरे के साथ डेटिंग पर देखे जा रहे थे लेकिन इन दोनों ने अपने इस प्यार को खुल्लमखुल्ला कभी भी स्वीकार नहीं किया। अगर देखा जाए तो जैकलीन फर्नाडीज का इतने समय तक बॉलीवुड में टिके रहने के पीछे साजिद खान का ही हाथ माना जाता है। वरना कब का जैकलीना का पत्ता कट गया होता।

जैकलीन फर्नाडीज जो कि श्रीलंकाई एक्ट्रेस और मॉडल हैं ने अपना बॉलीवुड करियर फिल्म अलादीन फिल्म से शुरु किया जो कि 2010 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म के लिए जैकलीन को इंटरनेशनल इंडियन फिल्म एकेडमी अवॉर्ड फॉर बेस्ट फीमेल डेब्यूट और लक्स एक्साइटिंग फेस के लिए स्टारडस्ट अवॉर्ड मिला था। इसके बाद जैकलीन ने फिल्म जाने कहां से आई है की जो कि बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही। फिर साजिद खान की फिल्म हाउसफुल का एक गाना धन्नो किया जो कि बॉक्स ऑफिस पर काफी सफल रहा। इस के बाद भट्ट कैंप की फिल्म मर्डर 2 ने जैकलीन के करियर को एक नयीं ऊंचाई दी। फिर साजिद खान की ही फिल्म हाउसफुल 2 में भी जैकलीन ने मुख्य भूमिका निभाई।

Jacqueline Fernandez

इस तरह जैकलीन के करियर को इंडस्ट्री में जमाने वाले साजिद खान ही थे। उन्होंने अपनी फिल्मों में जैकलीन को चांस देकर उन्हें बॉक्स ऑफिस का एक जाना माना चेहरा बना दिया। पिछले कुछ समय से साजिद खान और जैकलीन फर्नाडीज के बीच कुछ खटपट की खबरें मीडिया को मिल रही थीं। खबर के मुताबिक जैकलीन फर्नाडीज साजिद खान की रोक-टोक से परेशान होकर उनके साथ ब्रेकअप करना चाहती थीं। लेकिन हाल ही में इवेंट के दौरान जैकलीन ने ये कहकर कि उनका किसी के साथ कोई पंगा नहीं है इन सभी बातों पर ब्रेक लगा दिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X