सलमान की किक है माना, लेकिन जैकलीन बिना है अधूरी
जैकलीन का कहना है कि जो एक्ट्रेसेस खानों के साथ काम करने से सिर्फ इसलिए मना कर देती हैं क्योंकि उन्हें लगता है कि खानों के होने से उन्हें फिल्म में ज्यादा इंपोर्टेंस नहीं मिलेगी तो ऐसा करके वो काफी अच्छे किरदार अपने हाथों से छोड़ दे रही हैं। सलमान खान के साथ किक फिल्म करने के बाद मैं ये कह सकती हूं कि भले ही ये सलमान खान की फिल्म है लेकिन मेरा भी फिल्म में एक महत्वपूर्ण किरदार है जिसे इग्नोर नहीं किया जा सकता। ये फिल्म मेरे बिना भी अधूरी है।
जैकलीन फर्नांडीज को इस बात की पूरी उम्मीद है कि किक फिल्म देखने के बाद लोग सिर्फ सलमान की तारीफ नहीं करेंगे बल्कि उन्हें जैकलीन भी उतनी ही पसंद आएंगी। लोगों का भी ये मानना है कि किक में जैकलीन को एक अच्छा किरदार दिया गया है और सिर्फ सलमान खान पर ही फिल्म का पूरा भार नहीं डाला गया है। जैकलीन के आत्मविश्वास को देखते हुए ये भी कहा जा सकता है कि जैकलीन को जरुर ही किक में अच्छा स्क्रीनअपीरियंस दिया गया होगा जिसकी वजह वो इतना खुश हैं।
पिछले कुछ दिनों में जिन एक्ट्रेसेस ने फिल्म में किरदार के महत्वपूर्ण ना होने की वजह के चलते, खानों के साथ काम ना करने की बात कही है उनमें कंगना रनौत, विद्या बालन और आलिया भट्ट शामिल हैं। इन एक्ट्रेसेस का कहना है कि ऐसा नहीं है कि खानों के साथ काम नहीं करना चाहतीं लेकिन जब उन्हें ऐसी फिल्म मिलेगी जिसमें खानों के साथ उन्हें भी बराबर का महत्वपूर्ण किरदार मिलेगा तभी वो फिल्म करेंगी।


Click it and Unblock the Notifications












