..................... जैकलीन फर्नांडीज के माता-पिता को सता रही है उनकी चिंता, ये है वजह | Jacqueline Fernandez says her parents 'desperately' want her to move to Bahrain - Hindi Filmibeat

जैकलीन फर्नांडीज के माता-पिता को सता रही है उनकी चिंता, अभिनेत्री ने बताई वजह!

By Filmibeat Desk

अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीज बैक टू बैक अपनी फिल्मों की शूटिंग में व्यस्त हैं। वह एक सेट से दूसरे सेट का रुख करते हुए अपने शूटिंग शेड्यूल को पूरा करने में व्यस्त थीं। बीते साल, परिवार के साथ दिवाली और क्रिसमस सेलिब्रेट न करने के बाद, अब उन्होंने ऐसी इच्छा जाहिर की है जो उनके माता-पिता उनसे चाहते हैं।

जैकलीन ने एक प्रमुख अखबार के साथ किये इंटरव्यू में कहा, "मेरे माता-पिता मेरे लिए चिंतित हैं और चाहते है कि मैं उनके साथ बहरीन में रहूं। मुझे लगता है कि 2020 में, वायरस के प्रकोप ने सभी को झकझोर दिया है। इस बार, जबकि हम दूसरी लहर के लिए तैयार नहीं थे, तब लोग बड़ी संख्या में प्रभावित लोगों की मदद करने के लिए सामने आ रहे हैं।"

Jacqueline Fernandez

YOLO की फाउंडर जैकलीन आगे कहती हैं, "श्रीलंका से मेरे मित्र और मेरे माता-पिता, जो बहरीन में रहते हैं, समाचार देखते हैं और जब वे भारत की स्थिति देखते हैं तो घबरा जाते हैं। मेरे माता-पिता चाहते हैं कि मैं उनके साथ बहरीन में रहूं। यहां तक कि श्रीलंका से मेरे चाचा और चचेरे भाई मुझसे वहां आने और उनके साथ रहने के लिए कह रहे हैं। हालांकि, मैं यहां रहने और अपने काम को जारी रखने के लिए काफी इच्छुक हूं।"

जैकलीन इन दिनों काफी सोशल वर्क कर रही हैं। उन्होंने YOLO नामक अपनी खुद की फाउंडेशन शुरू की है, जहां विभिन्न गैर सरकारी संगठनों के साथ मिलकर काम किया जा रहा है और एक महीने में 1 लाख भोजन उपलब्ध करवाने, स्ट्रीट एनिमल्स को खाना खिलाने और लोगों को मास्क और सैनिटाइज़र दान करने का लक्ष्य रखा है। एक बार जब महामारी खत्म हो जाएगी तो यह फाउंडेशन अन्य मुद्दों से भी निपटने में मदद करेगा।

अभिनेत्री इन दिनों खुद को फिट रखने में व्यस्त हैं, वह योगा प्रैक्टिस करती हैं और अपने प्रशंसकों के लिए नियमित पोस्ट करती रहती हैं। वर्क फ्रंट पर, उनके पास किक 2, भूत पुलिस, बच्चन पांडे और राम सेतु जैसे प्रोजेक्ट्स हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X