शुद्धि का कास्ट कंन्फ्यूजन घुमा देगा बुद्धि, आलिया OUT,जैकलीन IN?

करण जौहर की फिल्म शुद्धि को लेकर जितना कन्फ्यूजन है इतना तो आजकल शाहिद कपूर के सिंगल स्टेटस पर भी नहीं है। काफी पहले खबर थी कि फिल्म में करण जौहर ने सलमान खान को साइन किया है और उनके अपोज़िट दीपिका को अप्रोच किया है। फिर खबर थी कि आलिया को बस फॉरमैलिटी करना बाकी है वरना वो शुद्धि के लिए फाइनल हैं।

अब शुद्धि का ताज़ा डेवेलपमेंट ये है कि फिल्म में आलिया भट्ट 'शायद' OUT हो चुकी हैं और फिल्म की लीड होंगी जैकलीन फर्नांडीज़। अब ये एक बहुत बड़ी खबर हो सकती है कि जैकलीन जैसी बेबी डॉस आलिया जैसी 'कलाकार' को रिप्लेस कर दें।

ये सारा माजरा शुरू हुआ एक पार्टी के दौरान जब करण जौहर को जैकलीन से शुद्धि का प्लॉट डिस्कस करते सुना गया। उसके बाद से माना जा रहा है कि जैकलीन को फिल्म की कहानी बहुत पसंद आई है और वो अपनी डेट लिस्ट में फिल्म के लिए जगह बनाने की कोशिश कर रही हैं।
ALSO READ: मसाला: करण जौहर ने शाहरूख को कहा भाई

वैसे भी करण जौहर को जैकलीन फर्नांडीज़ आजकल काफी पसंद आ रही है। वो धर्मा प्रोडक्शन्स की फिल्म ब्रदर्स में भी दिखाई देंगी। दोनों के बीच कंफर्ट तो इतना ज़्यादा है कि करण ने एक अवार्ड फंक्शन में जैकलीन की ड्रेस पर कमेंट करते हुए ये तक कह डाला था कि वो बिल्कुल गिफ्ट रैप लग रही हैं जिसे कभी भी खोलने का मन कर जाएं।
जानिए शुद्धि का पूरा कन्फ्यूजन!

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X