जैकलीन खुद से छोटी उम्र के टाइगर संग करेंगी रोमांस
फिल्म 'राॅय' में किक की हीरोइन जैकलीन फर्नांडीस कम उम्र के हीरो टाइगर श्रॉफ से आॅन स्क्रीन रोमांस फरमाने जा रही हैं। फिल्म 'किक' की सफलता के बाद जैकलीन फर्नांडीस को कई फिल्मों के प्रस्ताव मिल रहे हैं। जैकलीन इन दिनों रणबीर कपूर और अर्जुन रामपाल के साथ फिल्म 'रॉय' में काम कर रही हैं।

बॉलीवुड की हॉट अभिनेत्री और पूर्व मिस श्रीलंका जैकलीन फर्नांडीस सिल्वर स्क्रीन पर टाइगर श्रॉफ के साथ रोमांस करती नजर आ सकती हैं। फिल्म 'रॉय' में जैकलीन की दोहरी भूमिका है। बॉलीवुड में चर्चा है कि रेमो डिसूजा एक फिल्म निर्देशित करने जा रहे हैं। जिसका निर्माण एकता कपूर के बैनर तले किया जाएगा।
रेमो डिसूजा काफी समय से जैकलीन को लेकर फिल्म बनाना चाहते थे। रेमो इसके लिए बेहद रोमांचित हैं।


Click it and Unblock the Notifications