..................... Jacqueline Fernandez to romance Kartik Aaryan in Kirik Party Hindi remake? - Hindi Filmibeat

किरिक पार्टी की रीमेक में कार्तिक आर्यन के साथ बन सकती है जैकलीन फर्नांडीज की जोड़ी

By Salman

अभिनेता कार्तिक आर्यन इस समय काफी ज्यादा चर्चा में है और उसका कारण है उनकी आने वाली फिल्म किरिक पार्टी की हिंदी रीमेक। बता दें कि ये फिल्म कन्नड़ फिल्म किरिक की हिंदी रीमेक है और इस फिल्म के लिए जैकलीन फर्नांडीज को अप्रोच किया जा रहा है। इससे पहले जैकलिन फर्नांडीज रेस 3 में नजर आई थी और अब इस फिल्म के लिए चर्चा में चल रही है।

अगर ऐसा हुआ तो कार्तिक के साथ पहली जैकलीन फर्नांडीज बड़े पर्दे पर रोमांस करते हुए नजर आ सकती है। फिलहाल इस विषय में बात चल रही है जिसमें जैकलीन का फैसला आना अभी बाकी है।

kartik aaryan, Jacqueline Fernandez, कार्तिक आर्यन, जैकलीन फर्नांडीज

बता दें कि इस फिल्म को नेशनल अवार्ड जीत चुके गुजराती डायरेक्टर अभिषेक जैन बना रहे हैं। फिल्म की आधिकारिक घोषणा भी हो चुकी है और इसे अजय कपूर, वृतिका लायकर और धीरज वाधवन की कायता प्रोडकशन्स प्रोड्यूस करेगी।

फिल्म की शूटिंग इस साल अक्टूबर से शुरू होगी। किरिक पार्टी, रिशभ शेट्टी ने डायरेक्ट की है और कन्नड़ की सुपरहिट रॉमकॉम है। फिल्म 100 से ज़्यादा बॉक्स ऑफिस पर टिकी थी।

और कन्नड़ की सबसे ज़्यादा कमाने वाली फिल्मों में से एक है। बता दें कि कार्तिक आर्यन ने की आखिरी रिलीज फिल्म सोनू की टीटू की स्वीटी ने काफी अच्छा बिजनेस किया और इसके बाद वो काफी स्टार बन गए है।

एक ओर जहां फिल्म ने 100 करोड़ के जादुई आकड़े को पार किया था तो वहीं दूसरी फिल्म में कार्तिक का अभिनय सबको पसंद आय़ा था। इस फिल्म के लिए पहले सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम सामने आ रहा था..

लेकिन बाद में उनके हाथों से फिल्म निकल गई और कार्तिक की झोली में गिर गई। इसके अलावा चर्चा है कि कार्तिक आर्यन अपनी हिट फिल्म प्यार का पंचनामा के अगले भाग में भी नजर आ सकते है।

फिल्म 2019, मार्च में रिलीज़ होगी और इसे डायरेक्ट करेंगे डेब्यू डायरेक्टर लक्ष्मण उतरेकर। फिल्म एक रॉम कॉम होगी और इसका नाम होगा लुका छुपी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X