इस एक्ट्रेस ने शेयर किया सलमान खान से जुड़े सीक्रेट- कहा, सलमान के पास सोने का वक्त नहीं
सलमान खान और जैकलीन फर्नाडीज की जोड़ी किक और रेस 3 जैसी फिल्मों में दिखी है। दोनों के बीच काफी अच्छी दोस्ती भी है। हाल ही में दोनों सितारे आईफा में शामिल होने के लिए भोपाल पहुंचे थे, जहां जैकलीन ने सलमान खान से जुड़ी कई राज मीडिया से शेयर किये। जैकलीन ने सलमान खान के स्टारडम पर बात करते हुए कहा कि, सलमान दिन रात काम करते हैं, उनके पास सोने के लिए भी समय नहीं है।
जैकलीन ने कहा, मैं सलमान खान के बारे में बहुत ज्यादा जानती हूं लेकिन जितना समय मैंने इनके साथ गुजारा है उसके बाद मैं यह जरूर कह सकती हूं कि इनके पास सोने तक का वक्त नहीं है। वह सुबह, दिन और रात में भी काम करते रहते हैं। वह या तो फ्लाइट में होते हैं या वह बिग बॉस की शूटिंग या फिल्म की शूटिंग करते रहते हैं। वह हमेशा काम करते रहते हैं।

जैकलीन ने कहा कि मैंने भी सलमान को आराम करने की सलाह दी थी। बहरहाल, जैकलीन की बातों से साफ है कि सलमान जैसे सुपरस्टार भी अपनी स्टारडम को मजाक में नहीं लेते.. बल्कि उसे बरकरार रखने के लिए दिन रात मेहनत करते हैं।
सलमान खान की बात करें तो ईद 2020 में राधे के साथ धमाका करने वाले हैं, जिसका निर्देशन प्रभुदेवा कर रहे हैं। वहीं, 2021 ईद में आएगी सलमान खान स्टारर "कभी ईद कभी दिवाली", जिसके निर्देशन का जिम्मा उठाने वाले हैं फरहाद सामजी, और प्रोड्यूस करेंगे साजिद नाडियाडवाला। फिलहाल सलमान- जैकलीन की फिल्म "किक 2" पोस्टपोन हो चुकी है।


Click it and Unblock the Notifications