सुकेश चंद्रशेखर के साथ जैकलीन फर्नांडीज़ की बेहद प्राईवेट किसिंग तस्वीर वायरल, एक्ट्रेस ने की गुज़ारिश

जैकलीन फर्नांडीज़ पिछले काफी दिनों से विवादों का विषय बन चुकी हैं और इसका कारण है 200 करोड़ की ठगी के आरोपी सुकेश चंद्रशेखर के साथ उनकी इंटिमेट तस्वीरें। जब तक ये तस्वीरें वायरल नहीं हुई थीं माना जा रहा था कि इस केस से जैकलीन का ज़्यादा वास्ता नहीं है और वो गवाह के तौर पर बुलाई जा रही हैं।

Recommended Video

Jacqueline Fernandez की Sukesh संग इंटिमेट फोटो Viral, एक्ट्रेस ने जारी किया स्टेटमेंट | FilmiBeat

लेकिन फिर जैकलीन फर्नांडीज़ और सुकेश चंद्रशेखर की कुछ तस्वीरें वायरल हुईं जिसने इस केस की दिशा बदली। अब जैकलीन की एक और बेहद निजी तस्वीर वायरल हो चुकी है जहां सुकेश उन्हें किस कर रहे हैं और जैकलीन की गर्दन पर लव बाईट का निशान है।

jacqueline-fernandez-requests-to-not-circulate-her-intimate-love-bite-picture-with-conman-sukesh

इस तस्वीर के वायरल होने के बाद जैकलीन फर्नांडीज़ को एक पोस्ट करते हुए सबसे गुज़ारिश करनी पड़ी कि ये उनकी निजी तस्वीरें हैं और इन्हें वायरल ना किया जाए। जैकलीन ने अपने एक पोस्ट में लिखा - इस देश ने और यहां के लोगों ने हमेशा मुझे बहुत ही ज़्यादा प्यार और सम्मान दिया है। इन लोगों में मीडिया के मेरे वो दोस्त भी शामिल हैं जिनसे हमेशा मैंने काफी कुछ सीखा है।

मैं इस समय जिंदगी में एक खराब समय से गुज़र रही हूं लेकिन मुझे यकीन है कि इस समय मेरे दोस्त और फैन्स मेरा साथ देंगे। इसी भरोसे के साथ मैं मीडिया के दोस्तों से गुज़ारिश करना चाहूंगी कि मेरी ऐसी तस्वीरें ना वायरल करें जो मेरी निजता का हनन कर रही हैं। आप ऐसा अपने करीबी लोगों के साथ कभी नहीं करेंगे और मुझे यकीन है कि आप मेरे साथ भी ऐसा नहीं करेंगे। उम्मीद करती हूं कि न्याय और समझदारी कायम रहे। धन्यवाद। जैकलीन ने इस मेसेज के साथ अपने पोस्ट के कमेंट्स सेक्शन को भी बंद कर रखा है।

मां को पड़ा दिल का दौरा

मां को पड़ा दिल का दौरा

कुछ ही दिन पहले, जैकलीन फर्नांडीज़ की मां को दिल का दौरा पड़ा था जिसके बाद उन्हें बहरीन के एक अस्पताल में भर्ती करवाया गया। लेकिन जैकलीन इस मुश्किल समय में अपनी मां के पास नहीं जा पाईं क्योंकि उनका पासपोर्ट फिलहाल जब्त है और उन्हें देश छोड़ने की अनुमति नहीं है। जैकलीन फर्नांडीज़ पर फिलहाल सुकेश चंद्रशेखर केस में जांच चल रही है।

सलमान से मिली मदद?

सलमान से मिली मदद?

माना जा रहा था कि इस केस में जैकलीन का नाम मज़बूती से लिया जाने के बाद जैकलीन सलमान खान से मदद मांग सकती हैं। कुछ हफ्तों पहले ही जैकलीन फर्नांडीज़ को एयरपोर्ट से ही लौटा दिया गया था। वो सलमान खान के दबंग टूर का हिस्सा थीं लेकिन वो देश छोड़कर बाहर नहीं जा पाईं। जैकलीन फर्नांडीज़ और सुकेश चंद्रशेखर के बीच कैसे रिश्ते थे और जैकलीन, सुकेश के ठगी के आरोपों में कितनी साझेदार है, फिलहाल इस पर कोई पुष्टि नहीं की गई है।

सुकेश को कर रही थीं डेट

सुकेश को कर रही थीं डेट

सुकेश चंद्रशेखर के बयानों के मुताबिक, जैकलीन फर्नांडीज़ और सुकेश चंद्रशेखर एक दूसरे को डेट कर रहे थे। सुकेश का कहना है कि जैकलीन उनकी निजी ज़िंदगी का हिस्सा ज़रूर थीं लेकिन उन पर लगे आरोपों से जैकलीन का कोई लेना देना नहीं है। वहीं कई रिपोर्ट्स की मानें तो सुकेश ने काफी महंगे तोहफे देकर जैकलीन का दिल जीता था। उसने जैकलीन को एक हॉलीवुड फिल्म दिलाने का वादा भी किया था।

करोड़ों के तोहफे

करोड़ों के तोहफे

सुकेश ने अपनी चार्जशीट में बताया कि उसने जैकलीन को करोड़ों के तोहफे दिए हैं जिसमें हीरे के झुमके सहित महंगे ब्रांड्स के कपड़े, घड़ियां और बैग शामिल हैं। इसके अलावा जैकलीन की बहन और भाई को भी सुकेश ने पैसों की काफी मदद की है। सुकेश ने नोरा फतेही को भी एक कार गिफ्ट की थी लेकिन नोरा ने इस कार को सरेंडर कर दिया है और वो इस केस की गवाही देने को तैयार हो गई हैं।

जैकलीन का बयान

जैकलीन का बयान

वहीं जैकलीन फर्नांडीज़ का कहना है कि वो सुकेश चंद्रशेखर से 2017 में मिली थीं। सुकेश ने खुद को जयललिता के परिवार का सदस्य बताया था और खुद को दक्षिण के बड़े टीवी चैनल सन टीवी का मालिक बताया था। जैकलीन का कहना है कि अगस्त 2017 में सुकेश की गिरफ्तारी के बाद से वो सुकेश से नहीं मिली हैं।

कौन है सुकेश चंद्रशेखर?
सुकेश चंद्रशेखर, बेंगलुरू का रहने वाला एक ठग है जो कि खुद को बड़ा बिज़नेसमैन और सरकारी ऑफिसर बताकर लोगों को 17 साल की उम्र से ठग रहा है। उसके ऊपर 30 से भी ज़्यादा ठगी के आरोप हैं। तिहाड़ जेल में बंद होने के बाद वो जेल से ही अपने ठगी का रैकेट चलाता है। कभी वो खुद को तमिलनाडू के बड़े नेताओं का रिश्तेदार बताता था तो कभी खुद को होम मिनिस्ट्री का बड़ा अफसर। सुकेश ने बॉलीवुड में भी कई लोगों को ठगा है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X