..................... Jacqueline Fernandez request to fans for help Sri lanka Terror Attack Victims - Hindi Filmibeat

जैकलीन फर्नांडीज ने श्रीलंका आतंकी हमले के पीड़ित परिवारों के लिए लगाई मदद की गुहार- Video

श्रीलंकन एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडीज का दर्द आखिरकार श्रीलंका आतंकी हमले के बाद छलका है और उन्होने अपने फैंस से मदद की गुहार लगाई है। बता दें कि रविवार को ईस्टर के मौके पर कुछ ऐसी हुआ कि पूरे विश्व भर में हाहाकार मच गया। यहां आतंकवादियों ने 250 मासूमों की जान लेली। इसके बाद से लोग इनके परिवारों की मदद के लिए आगे आ रहे है और जैकलीन फर्नांडीज का एक इमोशनल वीडियो वायरल हो रहा है।

जैकलीन ने एक दूसरे के साथ मिलकर उन पीड़ितों की मदद करने की गुहार लगाई है। उनका कहना है कि हम सबको धर्म, देश और समुदाय से ऊपर उठकर इंसानियत के लिए कुछ करना चाहिए।

jaqueline fernandez, जैकलीन फर्नांडीज

उनका कहना है कि इस समय उस देश को मदद की काफी जरूरत है। जैकलीन फर्नांडीज काफी दुखी नजर आ रहीं थीं और उनके आंखो में आंसू साफ नजर आ रहे थे।

जैकलीन का ये वीडियो काफी ज्यादा वायरल हो रहा है और उनके फैंस इसपर रिएक्शन दे रहे हैं। जैकलीन फर्नांडीज श्रीलंका की मूल निवासी है और उन्होने बॉलीवुड में अपना एक खास मकाम हासिल किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X