OUCH.. सलमान खान की फिल्म.. इस एक्ट्रेस ने किया कैटरीना को REPLACE
कुछ ही दिनों पहले खबरों में आया था कि सलमान खान एक फिल्म प्रोड्यूस करने जा रहे हैं, जिसमें कैटरीना कैफ मेनलीड होंगी। फिल्म को करण जौहर को-प्रोड्यूस करेंगे, जबकि निर्देशन का जिम्मा संभालेंगे तरूण मनसुखानी।

बहरहाल, ताजा खबरों की मानें तो फिल्म में कैटरीना कैफ को रिप्लेस किया जा रहा है। जी हां, और कैटरीना को किसी और ने नहीं बल्कि सलमान की को-स्टार रह चुकीं जैकलीन फर्नांडीस करने वाली हैं।
[शादी या NO शादी.. ये 'खास' एक्ट्रेस चाहती हैं कि बस सलमान खुश रहें!]
एक जाने माने निर्माता ने बॉलीवुडलाइफ को कहा कि, दोनों ही एक्ट्रेस बहुत मेहनती और प्रोफेशनल हैं। दोनों अपने काम को गंभीरता से लेती हैं और दोनों ही पर्सनालिटी भी काफी एक जैसी है। लिहाजा, जो रोल कैटरीना को मिलने चाहिए थे.. वो जैकलीन को मिलने लगे हैं।
[सलमान ही नहीं.. बल्कि ये KHAN भी देंगे कैटरीना कैफ का साथ!]
बता दें, यह पहली बार नहीं है जब जैकलीन कैट को रिप्लेस करेंगी। इससे पहले भी साजिद नाडियावाला ने फिल्म 'किक' को लेकर कैटरीना कैफ को अप्रोच किया था.. लेकिन फिल्म में लॉक हो गईं जैकलीन।
खैर, सलमान- कैट फैंस को ज्यादा निराश होने की जरूरत नहीं है। क्योंकि सूत्रों के अनुसार, साजिद नाडियावाला क्षणम रीमेक में सलमान खान और कैटरीना की जोड़ी बनाना चाहते हैं। जल्द ही इस फिल्म की आधिकारिक घोषणा कर दी जाएगी।


Click it and Unblock the Notifications



