..................... Jacqueline Fernandez to recreate Madhuri Dixit's Ek Do Teen for Baaghi 2 - Hindi Filmibeat

बागी 2 में धमाका, माधुरी दीक्षित के गाने एक दो तीन पर परफॉर्म करेंगी ये एक्ट्रेस

By Shweta K

टाइगर श्रॉफ की फिल्म बागी 2 का दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। फिल्म में दिशा पटानी पहली बार उनके साथ नजर आएंगी। फिल्म में जबरदस्त एक्शन और केमेस्ट्री का डोज देखने को मिलने वाला है। बागी को भी दर्शकों ने खूब सराहा था और खासकर फिल्म के एक्शन की खूब तारीफ हुई थी।

अब फिल्म का इंतजार कर रहे फैन्स के लिए एक सरप्राइज है जिसके बारे में जानकर आप भी खुश हो जाएंगे। जी हां दरअसल फिल्म में माधुरी दीक्षित के आइकॉनिक गाने एक दो तीन पर जैकलीन फर्नांडिस परफॉर्म करेंगी।

jacqueline-fernandez-recreate-madhuri-dixit-s-ek-do-teen-baaghi-2

गाने को कोरियोग्राफ गणेश आचार्य करेंगे। फिल्म के बारे में बात करते हुए अहमद खान ने कहा कि 'सेट पर तीन कोरियोग्राफर होंगे और मैंने गणेश आचार्य को सरोज जी के पॉपुलर एक दो तीन को कोरियोग्राफ करने बोला है। साथ ही मनीष मल्होत्रा से भी मैंने कहा है कि वो जैकलीन के लिए पिंक कलर की ड्रेस डिजाइन करें। मैं इस गाने में भी वही Feel चाहता हूं जो पुराने गाने में हैं। फिल्म का एनर्जी लेवल भी वही होगा और भीड़ इसमें भी मोहिनी मोहिनी चिल्लाएगी जैसे माधुरी के स्टेज के आने पर करती है।"

गाने के बारे में बात करते हुए अहमद खान ने कहा कि "ये गाना कापी समय पहले आया था। मुझे याद है कि माधुरी एक ट्रेंड कत्थक डांसर थीं और बॉलीवुड स्टाइल अपनाने में उन्हें दिक्कत हुई थी । पहले उत्तर-दक्षिण के समय भी मैंने गाने को 20 मिनट में कोरियोग्राफ किया था लेकिन माधुरी को उस तरह से स्टेप करने में समस्या हो रही थी जैसे मैं चाहता था। हमने 17 दिन लगातार प्रैक्टिस की थी। माधुरी दीक्षित रोज सुबह 10 बजे से रात 10 बजे तक प्रैक्टिस करती थीं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X