Jacqueline Fernandez की हॉलीवुड फिल्म के गाने को ऑस्कर्स में मिला नॉमिनेशन, एक्ट्रेस ने जाहिर की खुशी

Jacqueline Fernandez: इन दिनों ऑस्कर का फीवर लोगों के सिर चढ़ा हुआ है और भारत के पास जश्न मनाने की एक नहीं बल्कि दो वजह हैं। जबकि भारतीय ब्लॉकबस्टर आरआरआर 'बेस्ट ओरिजनल सॉन्ग' कैटेगरी में कॉम्पिटीट कर रही है, बता दें, अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीज की हॉलीवुड फिल्म 'टेल इट लाइक अ वुमन' को भी समान कैटेगरी में नॉमिनेट किया गया है।
13 ऑस्कर नॉमिनेशन्स हासिल करने वाले सिंगर डायने वॉरेन द्वारा 'अपलॉज' नाम का यह गीत लिखा गया है और यह स्ट्रेंथ और एंपावरमेंट का संदेश फैलाता है।
आरआरआर के नाटू नाटू और टेल इट लाइक अ वुमन के अपलॉज के अलावा जिन बाकी गानों को नामांकित किया गया है उनमें दिस इज़ ए लाइफ (ईईएएओ), होल्ड माय हैंड (टॉप गन: मेवरिक) और लिफ्ट मी अप (ब्लैक पैंथर: वकंडा फॉरएवर) शामिल हैं।
ऑस्कर नामांकन से उत्साहित जैकलीन ने कहा, "मुझे टेल इट लाइक ए वुमन की पूरी टीम और विशेष रूप से डायने और सोफिया पर बहुत गर्व है, जिन्होंने अपलॉज के साथ ऐसा जादुई म्यूजिक तैयार किया। इस फिल्म को करने का मेरा पूरा अनुभव बहुत मैजिकल था। इस ऑस्कर नामांकन के साथ जुड़ना बहुत खास है, मैं इसे एक्प्रेस नहीं कर सकती क्योंकि यह बहुत अभिभूत करने वाला है और मैं अकादमी पुरस्कारों के लिए पूरी टीम को शुभकामनाएं देती हूं।"
जैकलीन ने सोशल मीडिया पर भी अपनी खुशी और एक्साइटमेंट शेयर की है।
टेल इट लाइक ए वुमन दुनिया भर की आठ महिला निर्देशकों द्वारा बनाई गई फिल्मों का संकलन है। मार्गेरिटा बाय, ईवा लोंगोरिया, कारा डेलेविंगने, ऐनी वतनबे, जेनिफर हडसन, मार्सिया गे हार्डन और जैकलीन फर्नांडीज फिल्म में कलाकारों की टुकड़ी में शामिल हैं।


Click it and Unblock the Notifications