जैकलीन फर्नांडीज़ से 200 करोड़ की मनी लॉन्ड्रिंग मामले में पांच घंटे तक हुई पूछताछ
जैकलीन फर्नांडीज़ से काला धन को वैध करने के एक मामले में गवाह के तौर पर पांच घंटे पूछताछ चली है। जैकलीन फर्नांडीज़ से ये पूछताछ आरोपी के तौर पर नहीं बल्कि गवाह के तौर पर की गई है। जैकलीन से सुकेश चंद्रशेखर के मनी लॉन्ड्रिंग मामले में पूछताछ चली है। सुकेश इस समय रोहिणी जेल में बंद हैं। वो 17 साल की उम्र से जुर्म की दुनिया से जुड़े हुए हैं।
गौरतलब है कि सुकेश चंद्रशेखर ने तिहाड़ जेल से बंद होकर भी 200 करोड़ की रंगदारी वसूली थी जिसके बाद उनके घर पर ED ने छापा मारा था। ये छापा चेन्नई में पड़ा था जिसके बाद सुकेश की प्रॉपर्टी और महंगी गाड़ियां सील कर दी गई थीं।

जैकलीन फर्नांडीज़, श्रीलंका मूल की अभिनेत्री हैं जो अब भारत में ही सेटल हो चुकी हैं। उन्होंने कई बड़ी फिल्मों के साथ अपना नाम कमाया और फिलहाल मुंबई में 175 करोड़ की प्रॉपर्टी की मालकिन हैं। ये 175 करोड़ का घर, मुंबई के ही जुहू एरिया में स्थित है। अगर काम की बात करें तो जैकलीन इस समय सबसे व्यस्त अभिनेत्रियों में से एक हैं।
उनकी सबसे पहली फिल्म होगी सैफ अली खान - अर्जुन कपूर स्टारर भूत पुलिस। इसके बाद वो अक्षय कुमार के साथ बच्चन पांडे और अक्षय कुमार के ही साथ राम सेतु में नज़र आएंगी। उनकी सबसे बड़ी फिल्म होगी रणवीर सिंह स्टारर सर्कस जिसे रोहित शेट्टी डायरेक्ट कर रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications