..................... Jacqueline fernandez questioned for 8 hours sukesh chandrashekhar money laundering case। सुकेश चंद्रशेखर मनी लॉन्ड्रिंग केस में जैकलीन फर्नांडिस से 8 घंटे पूछताछ - Hindi Filmibeat

200 करोड़ की महाठगी मामले में जैकलीन फर्नांडिस से 8 घंटे कड़ी पूछताछ, 50 सवाल ने उड़ाई नींद !

By Filmibeat Desk

ठग सुकेश चंद्रशेखर के मामले में बॅालीवुड एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस से 8 घंटे से पूछताछ की गई। दिल्ली पुलिस ने जैकलीन फर्नांडीज और पिंकी ईरानी के जवाबों में अंतर पाया है, ऐसे में दोनों को आर्थिक अपराध शाखा ने बुधवार को चोर सुकेश चंद्रशेखर से जुड़े जबरन वसूली के मामले में तलब किया था। मीडिया रिपोर्ट अनुसार जैकलीन फर्नांडिस को तीसरा समन जारी होने के बाद जांच में शामिल कर 8 घंटे के करीब पूछताछ की गई।

Jacqueline fernandez

उनके साथ पिंकी ईरानी भी थीं। पिंकी वहीं हैं जिन्होंने जैकलीन और ठग सुकेश की मुलाकात करवाई थी। यह पूरा मामला 200 करोड़ की जबरन वसूली का है। मिली जानकारी अनुसार चार्जशीट के मुताबिक जैकलीन फर्नांडिस को सुकेश चंद्रशेखर ने 5 घड़ियां, 20 जूलरी, 65 जोड़ी जूते, 47 ड्रेस, 32 बैग, 4 हेमीज़ बैग, नौ पेंटिंग और एक वर्साचे क्रॉकरी गिफ्ट के तौर पर दिया था, जिसे जैकलीन ने स्वीकार किया था।

पिंकी और जैकलीन एक दूसरे पर आरोप लगाया

पिंकी और जैकलीन एक दूसरे पर आरोप लगाया

मीडिया रिपोर्ट में यह भी सामने आया है कि पूछताछ के दौरान पिंकी और जैकलीन एक दूसरे पर आरोप लगा रहे थे। दोनों की बहस भी पुलिस के सामने हुई। जैकलीन ने साफ तौर पर अपने बताया कि पिंकी ने उनसे यह बात छिपाई कि सुकेश महाठग है।

50 से अधिक सवाल

50 से अधिक सवाल

जैकलीन से जांच में यह सवाल पूछा गया कि उनके पास गिफ्ट कहां से आएं, वह सुकेश को कैसे जानती हैं, क्या कभी उन्हें सुकेश पर शक नहीं आया, इसी तरह के कई सवाल मिलाकर जैकलीन से 50 से अधिक सवाल 8 घंटे के भीतर किए गए।

नोरा से भी पूछताछ

नोरा से भी पूछताछ

बताया जा रहा है कि फिर से जैकलीन को पूछताछ के लिए बुलाया जा सकता है। नोरा फतेही से भी इस मामले में पूछताछ की जाएगी। सुकेश और नोरा के संपर्क की भी बात जांच में सामने आयी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X