जैकलीन के हाथ बेहतरीन मौका, बॉयोपिक में मिला चांस!
बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडीस ने काफी कम फिल्मों से इंडस्ट्री में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। सलमान खान के साथ जैकलीन की जोड़ी को सबसे ज्यादा पसंद किया गया है। वहीं अब अर्जुन रामपाल के साथ जैकलीन अपनी आगामी फिल्म रॉय में आग लगाने को तैयार हैं। दर्शकों को इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार हैं।
श्रीलंकाई सुंदरी जैकलीन बॉलीवुड में काफी लोकप्रिय होती जा रही हैं। इसका नतीजा है कि अब उन्हें बिग बैनर्स और बेहतरीन भूमिकाएं की ऑफर्स आने लगी है। ताजा खबरों के अनुसार, मोहम्मद अजहरुद्दीन पर बनने जा रही बायोपिक फिल्म में एक्टर इमरान हाशमी के बाद जैकलीन को फाइनल किया गया है। जैकलीन फिल्म में संगीता बिजलानी का किरदार निभाएंगी। कई दिनों से किसी ऐसी अभिनेत्री की तलाश की जा रही थी, जो संगीता बिजलानी का किरदार निभा सके।
पहले खबर आई थी कि करीना कपूर को इस रोल के लिए अप्रोच किया गया है। लेकिन करीना ने फिल्म 'उड़ता पंजाब' में व्यस्त होने के चलते इस रोल को अदा करने से मना कर दिया है। लिहाजा, अब खबर आई है कि इस फिल्म के लिए जैकलीन फर्नांडिस को भी ऑफर किया गया है।
सूत्रों की माने तो जैकलीन इस रोल के लिए लुक टेस्ट भी दे चुकी हैं। हम्मम.. उम्मीद है कि जैकलीन इस फिल्म के जरीए उन एक्टरों में शामिल हो जाएंगी, जिन्हें बॉयोपिक में काम करने का मौका मिला है।


Click it and Unblock the Notifications
