Ouch पैर में मरोड़ आने के बावजूद जैकलीन ने आईफा में किया परफॉर्म!
मानना पडे़गा कि हमारे बॉलिवुड की एक्ट्रेसेस अपनी कमिटमेंट की काफी पक्की हैं। फिर चाहे वो प्रियंका चोपड़ा हों, अनुष्का शर्मा हों या फिर जैकलीन फर्नांडीज। किसी को सेट पर चक्कर आ जाए या पैर में चोट आ जाए लेकिन वो अपनी कमिटमेंट से पीछे नहीं हटतीं।
अपनी परफॉर्मेंस के लिए किसी भी हाल में तैयार रहती हैं। कुछ ऐसा ही किया जैकलीन फर्नांडीज ने जिनके पैर में हाल ही में आईफा अवॉर्ड्स के दौरान पैर मे मोच आ गयी। पैर में मोच आने के बाद भी जैकलीन फर्नांडीज ने आईफा में परफॉर्मेस दी।
मोच आने के बाद जब डॉक्टर ने उनके पैर का मुआयना किया तो पता चला कि वाकई ये काफी बड़ी चोट है। डॉक्टरों ने जैकलीन को तुरंत ही कुछ दर्दनिवारक दवाईयाीं दीं और उन्हें आराम करने को भी कहा। जैकलीन से कहा गया कि वो कोरियोग्राफर के साथ बैठकर कुछ आसान स्टेप्स कर लें लेकिन जैकलीन ने अपने पुराने ही मुश्किल भरे स्टेप्स करने पर जोर दिया।


Click it and Unblock the Notifications












