"अब जब उन्होंने खुद कह दिया तो सलमान की किक 2 की हीरोइन मैं ही हूं!"
सलमान खान की किक 2 जब से अनाउंस हुई है तब से फिल्म को लेकर काफी खुसपुस थी। इनमें सुर्खियों में सबसे ज़्यादा रहने वाली खबर थी फिल्म से जैकलीन फर्नांडीज़ की विदाई। लेकिन साजिद नाडियाडवाला ने खुद कंफर्म कर दिया कि फिल्म से जैकलीन कहीं नहीं जाएंगी।
अब इस खबर पर रिएक्ट करते हुए जैकलीन ने कहा कि जब साजिद ने खुद ही कंफर्म कर दिया है तो फिर किक 2 की हीरोइन मैं ही हूं और मैं ही सलमान खान के साथ काम कर रही हूं।

अगर सूत्रों की मानें तो सलमान खान किक 2 से लूलिया वंतूर को लॉन्च करना चाहते थे लेकिन अगर ऐसा नहीं हो पाया तो वो एमी जैक्सन को फिल्म की लीड के रूप में देखना चाहते थे।
खबरें ये भी थीं कि सलमान खान चाहते हैं कि लूलिया का एक गाना फिल्म में ज़रूर हैं। लेकिन फिल्म से जुड़े कुछ दूसरे सूत्र हमेशा से कह रहे थे कि फिल्म में जैकलीन ही रहेंगी। जब फिल्म सीक्वल है तो हीरोइन कैसे बदलेगी।
हालांकि इस बार फिल्म में रणदीप हुड्डा और नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी नहीं दिखाई देंगे। साजिद ने फिल्म को लेकर सारा कन्फ्यूजन ही दूर कर दिया है। वहीं साजिद नाडियाडवाला ने फिल्म के बारे में कुछ और बातें भी की और आपसे ये दिलचस्प डीटेल्स हम फिर बांट लेते हैं -


Click it and Unblock the Notifications
