2021 में शुरु हो जाएगी 'किक 2' की शूटिंग- सलमान खान संग काम करने को लेकर उत्साहित हैं जैकलीन
साल 2021 सभी बॉलीवुड कलाकारों के लिए काफी व्यस्त साल रहने वाला है। अभिनेत्री जैकलीन फर्नाडीज भी बैक टू बैक फिल्मों की शूटिंग करने वाली है। हाल ही में अपनी आने वाली फिल्मों को लेकर एक्ट्रेस ने उत्साह जताया है। साथ ही उन्होंने कंफर्म किया है कि 2021 के मध्य से सलमान खान के साथ उनकी फिल्म किक 2 की शूटिंग भी शुरु हो सकती है।
जैकलीना फर्नाडीज फिलहाल रणवीर सिंह के साथ रोहित शेट्टी की फिल्म सर्कस की शूटिंग कर रही हैं। इसके बाद वो भूत पुलिस का शेड्यूल शुरु करेंगी।

अपनी आने वाली फिल्मों को लेकर जैकलीन ने बताया, "मैं फरवरी में बच्चन पांडे की शूटिंग शुरु करने वाली हूं। अक्षय कुमार के साथ काम करके आप एक्टिंग, कॉमेडी और फिटनेस को लेकर बहुत कुछ सीखते हैं। फिल्म में कृति सैनन भी हैं, जिनके साथ सेट पर वक्त बिताने को लेकर मैं बहुत एक्साइटेड हूं।"
साथ ही अभिनेत्री ने कहा, "मैं सलमान खान के किक 2 में काम करने को लेकर भी बहुत उत्साहित हूं। किक ने मेरे करियर की दिशा बदल दी थी। यह मेरे लिए खास है। किक 2 की स्क्रिप्ट तैयार है और शायद हम 2021 मध्य तक शूटिंग शुरु करेंगे।"
लॉकडाउन खत्म होते ही जैकलीन ने फैंस को बैक टू बैक 4 फिल्मों की घोषणा के साथ सरप्राइज दिया है। सभी फिल्में बिग बैनर प्रोडक्शन के साथ है। कोई शक नहीं कि 2021 एक्ट्रेस के लिए काफी खास होने वाला है।


Click it and Unblock the Notifications












