5 फिल्मों पर बैक टू बैक काम कर रही हैं जैकलीन फर्नांडीज- सलमान, अक्षय कुमार से लेकर रणवीर के साथ फिल्में फाइनल

जैकलीन फर्नांडीज लगभग एक साल से लगातार काम कर रही हैं। यही वजह है कि जैकलीन फर्नांडीज अपने आगामी प्रोजेक्ट्स के लिए एक सेट से दूसरे सेट के बीच कश्मकश कर रही हैं। 2021 की सबसे मजबूत लाइनअप के साथ, जैकलीन फर्नांडीज निश्चित रूप से बेस्ट लाइफ जी रही हैं।

अपनी आगामी परियोजनाओं पर जैकलीन ने एक प्रमुख प्रिंट पब्लिकेशन के साथ साझा किया, "एक साथ पांच प्रोजेक्ट्स पर काम करना और शूटिंग करना, एक मैड फेज़ रहा है। सभी त्योहार सेट पर कास्ट और क्रू के साथ मनाए गए हैं। मैंने पिछले साल के अंत में भूत पुलिस के लिए पहाड़ों में शूटिंग शुरू की थी और फिर सर्कस की शूटिंग के लिए मुंबई का रुख किया था। उसके बाद, मैं बच्चन पांडे के लिए राजस्थान गयी थी और अब, राम सेतु की बारी है।"

Jacqueline Fernandez

वह आगे कहती हैं, "मैं फिल्मांकन की हर प्रक्रिया का अनुभव ले रही हूं। इन भूमिकाओं को निभाना रोमांचक है क्योंकि प्रत्येक किरदार एक दूसरे से बहुत अलग है और एक से दूसरे में स्विच करना चुनौतीपूर्ण रहा है। शायद ही कोई ऐसा दिन रहा हो, जहाँ मैं ब्रेक ले सकती थी, लेकिन मेरे दोस्त, परिवार और टीम ने मेरा भरपूर साथ दिया है, जिस वजह से मैं इतना सब करने में सफल रही हूं।"

राम सेतु

राम सेतु

वह हाल ही में इतनी व्यस्त हो गई हैं कि उन्हें बच्चन पांडे के मुहूर्त शॉट के लिए अयोध्या का सफ़र करना पड़ा, जिस वजह से उन्हें तैयारी और शूट के बीच सिर्फ एक दिन का गैप मिला था।

बैक टू बैक फिल्में

बैक टू बैक फिल्में

जैकलीन जल्द सलमान खान के साथ किक 2, सैफ अली खान, यामी गौतम और अर्जुन कपूर के साथ भूत पुलिस, अक्षय कुमार और कृति सेनन के साथ बच्चन पांडे, रणवीर सिंह के साथ सर्कस और अक्षय कुमार व नुसरत भरत के साथ राम सेतु जैसे प्रोजेक्ट्स में नजर आएंगी।

8वीं बार बनी है जोड़ी

8वीं बार बनी है जोड़ी

यह 8वीं बार होगा जब जैकलीन और नाडियाडवाला एक साथ काम करेंगे और सिर्फ बच्चन पांडे ही नहीं, यह जोड़ी आगे किक 2 में भी एक साथ काम करेगी।

अनुशासित हैं कलाकार

अनुशासित हैं कलाकार

जैकलीन अपने बच्चन पांडे को-स्टार अक्षय की तरह ही स्वयं अनुशासित हैं। यहां तक कि जिन दिनों वह शूटिंग नहीं कर रही हैं, तो भी जैकी जल्दी उठती हैं और अपनी सुबह पढ़ने, नोट्स बनाने और टू-डू लिस्ट बनाने में खर्च करती है।

सर्कस में जैकलीन

सर्कस में जैकलीन

रोहित और रणवीर के साथ काम करने के अनुभव पर जैकलीन ने कहा, "मैं बहुत रोमांचित हूं, क्योंकि रोहित शेट्टी और रणवीर सिंह के साथ काम करना मेरा सपना था।"

4 बड़ी फिल्में

4 बड़ी फिल्में

जैकलीन के पास साल 2021 के लिए 4 बड़े प्रोजेक्ट्स हैं और सभी बड़े बैनर प्रस्तुतियों के साथ बड़ी बजट फिल्मों के साथ दर्शकों की स्क्रीन पर छा जाने के लिए तैयार हैं। बच्चन पांडे, किक 2, भूत पुलिस और सर्कस.. कुछ ऐसी फिल्में हैं जिनका वह हिस्सा होंगी।

किक 2

किक 2

किक 2 की बात करते हुए अभिनेत्री ने कहा, "मैं सलमान खान के किक 2 में काम करने को लेकर भी बहुत उत्साहित हूं। किक ने मेरे करियर की दिशा बदल दी थी। यह मेरे लिए खास है। किक 2 की स्क्रिप्ट तैयार है और शायद हम 2021 मध्य तक शूटिंग शुरु करेंगे।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X