शादी या NO शादी.. ये 'खास' एक्ट्रेस चाहती हैं कि बस सलमान खान खुश रहें!
जहां पूरी बॉलीवुड और सलमान खान फैंस इस मौके के इंतजार में पलकें बिछाए हैं कि कब सलमान खान शादी करेंगे.. वहीं, जब सलमान खान की इस खास दोस्त से सलमान की शादी पर सवाल किया तो उन्होंने बड़ा ही क्यूट जवाब दिया।
जी हां, यह पूछे जाने पर कि वे सलमान खान और लूलिया वंतूर के शादी की खबरों पर क्या सोचती हैं, जैकलीन ने कहा- मैं बस चाहती हूं कि सलमान खान खुश रहें। जो भी बात उन्हें खुशी दे.. उन्हें वही करना चाहिए। Aww.. सो स्वीट ना..
OUCH.. ये एक्ट्रेस नहीं चाहतीं कि सलमान खान की शादी हो.. लेकिन क्यों!
सलमान खान- जैकलीन ने फिल्म 'किक' में एक साथ काम किया है। इसके बाद भी इनकी दोस्ती कायम है और अक्सर जैकलीन सलमान खान के साथ दिख जाती हैं। इससे पहले डेजी शाह से भी सलमान खान की शादी पर सवाल किया गया था तो उन्होंने सीधे कहा था कि मैं नहीं चाहती सलमान शादी करें।
बता दें, अफवाहों में है कि सलमान खान इस साल के अंत यानि की दिसंबर में अपनी गर्लफ्रैंड लूलिया वंतूर के साथ शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। बहरहाल, इस खबर में ज्यादा सच्चाई तो नहीं दिखती..
यहां देंखे सलमान खान- लूलिया वंतूर की तस्वीरें-


Click it and Unblock the Notifications













