किक के बाद हाउसफुल 3 जैकलीन तो हिट हैं भाई!
आज जैकलीन को अब फिल्मों में सिर्फ एक शोपीस की तरह ही नहीं देखा जाता बल्कि अब जैकलीन की अदाकारी की भी लोग सराहना करते हैं। जैकलीन ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की अदालीन से उसके बाद उन्हें साजिद खान ने अपनी फिल्म हाउसफुल में एक आइटम नंबर धन्नो को करने का मौका दिया। उसके बाद हाउसफुल 2 में जैकलीन को एक पूरा किरदार ही करने को मिला और अब हाउसफुल 3 में भी जैकलीन को कास्ट करने का फैसला किया गया है। हालांकि खबर ये भी है कि साजिद खान इस तीसरे भाग का निर्देशन नहीं करेंगे। अब साजिद के बिना हाउसफुल 3 का हिस्सा बनना जैकलीन मंजूर करती हैं या नहीं ये तो वक्त ही बताएगा लेकिन जैकलीन के फैन्स जरुर इस बात से खुश हैं कि जैकलीन को एक के बाद एक अच्छी फिल्में मिल रही हैं।
नितिन गड़ोरिया जो कि दिल्ली के निवासी हैं उनका कहना है कि जैकलीन फर्नांडीज यूं तो कुछ खास एक्टिंग नहीं करतीं लेकिन वो गजब की खूबसूरत एक्ट्रेस हैं। अच्छी बात है कि उनके पास इस वक्त अच्छी फिल्मों के ऑफर आ रहे हैं। किक फिल्म इस साल ईद पर रिलीज होगी वहीं हाउसफुल 3 फिल्म की शूटिंग इस साल शुरु होने की खबरें हैं। हाउसफुल 3 के लिए जैकलीन के अलावा अक्षय कुमार, रितेश देशमुख और अभिषेक बच्चन को भी साइन किया गया है।


Click it and Unblock the Notifications
