Jacqueline Fernandez Mother Death: जैकलीन फर्नांडीस की मां का निधन, लंबे समय से थीं अस्पताल में भर्ती

Jacqueline farnandes mother kim farnandes passes away: बॉलीवुड की जानी मानी एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडीस के ऊपर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। खबरों की मानें तो एक्ट्रेस की मां का निधन हो चुका है। बता दें कि जैकलीन फर्नांडीज की मां किम फर्नांडीस लंबे समय से बीमार चल रही थीं। उन्हें पिछले हफ्ते आईसीयू में भर्ती करवाया गया था। उनके मेडिकल कंडीशन के बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है। और ना ही अभी तक जैकलीन फर्नांडीस का कोई ऑफिशिल स्टेटमेंट सामने आया है।
मां के काफी क्लोज थीं जैकलीन
बता दें कि जैकलीन अपने मां के काफी क्लोज थीं। वह आए दिनों उनके साथ वेकेशन पर जातीं। जैकलीन अपनी मां से सलाह लेकर ही काम किया करती थीं। बता दें कि जैकलीन और उनकी मां के सोशल मीडिया पर कई तस्वीरें वायरल हो रही हैं। जिसमें दोनों का बॉन्ड देखा जा सकता है।
मां से मिलने पहुंचे थे सलमान खान
बता दें कि सलमान खान जैकलीन फर्नांडीजस के काफी अच्छे दोस्त हैं। वहीं जैकलीन फर्नांडीज की मां का हाल सुन सलमान खान खुद को रोक नहीं पाए और वह खुद ही जैकलीन की मां से मिलने के लिए लीलावती अस्पताल पहुंचे थे। बता दें कि जैकलीन फर्नांडीज के हर मुश्किल समय में सलमान खान उनके साथ खड़े रहे हैं।
IPL सेरेमनी में भी नहीं पहुंच पाईं जैकलीन
आपको बता दें कि 26 मार्च को राजस्थान रॉयल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच मुकाबला था। जो गुवाहटी में होना था। इस मैच के लिए जैकलीन फर्नांडीस को परफॉर्म करने के लिए बुलाया गया था, लेकिन मां की तबीयत खराब होने की वजह से उन्हें अपनी परफॉर्मेंस कैंसिल करनी पड़ी थी। बता दें कि जैकलीन फर्नांडीस की मां को 24 मार्च को अस्पताल में भर्ती किया गया था।
अस्पताल से सामने आया पिता का वीडियो
बता दें कि जैकलीन की मां कई दिनों से अस्पताल में भर्ती थीं। किम की देख रेख के लिए एक्ट्रेस और उनके पिता दोनों ही लगातार अस्पताल के चक्कर लगा रहे थे, वहीं कुछ दिनों पहले अस्पताल से जैकलीन के पिता का एक वीडियो सामने आया था। जिसमें देखा गया कि वह अस्पताल से बाहर खड़े परेशान नजर आ रहे थे।


Click it and Unblock the Notifications











