200 करोड़ धोखाधड़ी केस में जैकलीन फर्नांडिस की गिरफ्तारी होने पर बॅालीवुड का करोड़ों का नुकसान!
बॅालीवुड एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस का नाम लगातार 200 करोड़ की धोखाधड़ी केस में सामने आ रहा है। चर्चा में है कि अगर मनी लॉन्ड्रिंग केस में जैकलीन फर्नांडिस की गिरफ्तारी होती होती है तो आने वाले समय में उनकी कई फिल्में अटक सकती हैं। जैकलीन फर्नांडिस को ईडी यानी कि प्रवर्तन निदेशालय ने सुकेश चंद्रशेखर से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में पूछताछ होनी है।
दिल्ली में जैकलीन फर्नांडिस को ईडी ने सवाल-जवाब के लिए बुलाया है। आपको बता दें कि जैकलीन को पहली बार ईडी ने जांच के लिए नहीं बुलाया है। लेकिन तीसरी बार महाठग सुकेश से नाम जुड़ने के कारण जैकलीन फर्नांडिस को बुलाया जा रहा है।

दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा ने महाठग सुकेश चंद्रशेखर और बाकी के खिलाफ आपराधिक साजिश के साथ 200 करोड़ की जबरन वसूली का आरोप लगा है। जैकलीन के लिए यह केस मुश्किल हो सकता है क्योंकि हाल ही में उन्हें एयरपोर्ट पर दुबई जाने से भी रोका गया।

जैकलीन की ईडी से पूछताछ
ईडी ने लुक आउट सर्कुलर के कारण जैकलीन को एयरपोर्ट पर रोक दिया था। जांच एजेंसी को ऐसा प्रतीत हो रहा था कि जैकलीन काम के बहाना करके विदेश के लिए रवाना हो सकती है जो कि उनकी जांच में अड़चन ला सकता है। आपको बता दें कि मीडिया रिपोर्ट में यह अंदाजा लगाया जा रहा है कि जैकलीन का अगर इस पूरे केस में नाम फंसता है तो उनकी आगामी फिल्मों पर इसका असर साफ दिखाई देगा।

जैकलीन की आने वाली फिल्मों पर करोड़ों का दांव
जैकलीन की आगामी फिल्म अटैक पर इसका असर दिखाई देगा। जॉन अब्राहम की अटैक फिल्म गणतंत्र दिवस पर रिलीज हो रही है। देश भक्ति के रंग में रंगी हुई इस फिल्म में जैकलीन के होने के कारण फिल्म की कमाई पर इसका असर दिखाई देगा। जैकलीन की निगेटिव इमेज का अटैक की कमाई पर सीधा असर पड़ेगा। ऐसे में जैकलीन फर्नांडिस के खाते में राम सेतु, रणवीर सिंह की सर्कस के साथ कई करोड़ों की कमाई वाली फिल्में हैं। जिनकी कमाई जैकलीन के कारण कम हो सकती है।

यह है पूरा मामला
जैकलीन फर्नांडिस और सुकेश चंद्रशेखर के बीच रिश्ते की भी खबर सामने आयी थी। सुकेश चंद्रशेखर पर 200 करोड़ की वसूली का भी मामला है। जैकलीन इस मामले में प्रमुख गवाह मानी गई है। एजेंसी को इस बात का शक है कि सुकेश चंद्रशेखर और जैकलीन फर्नांडिस के बीच इस धोखाधड़ी के पैसे को लेकर कोई लेन-देन तो नहीं हुआ है।

सुकेश ने जैकलीन को 10 करोड़ के करीब का गिफ्ट दिया
सुकेशपर जारी इस महा ठगी के केस की अगली सुनवाई 13 दिसंबर को कोर्ट में होगी। ईडी के अधिकारियों ने अभी तक इस पूरे मामले में जैकलीन की भूमिका पर चुप्पी साध रखी है। हालांकि मीडिया रिपोर्ट्स में यह जानकारी सामने आयी है कि सुकेशने जैकलीन को 10 करोड़ के करीब का गिफ्ट दिया है। इसके अनुसार डायमंड का सेट, चार फारसी बिल्लियां और लाखों रुपए नकद भी शामिल हैं।


Click it and Unblock the Notifications