जैकलीन फर्नांडीज ने यूट्यूब सेंसेशन लिली सिंह से की मुलाकात, एक साथ बिताया अच्छा वक्त!
बॉलीवुड दिवा जैकलीन फर्नांडीज ने हाल ही में प्रसिद्ध यूट्यूब सेंसेशन लिली सिंह से मुलाकात की थी, जिन्हें आमतौर पर IISuperwomanII के नाम से भी जाना जाता है और उन्हें देखकर लग रहा था कि दोनों एक साथ बहुत अच्छा समय बिता रहे हैं। तना ही नहीं, अभिनेत्री ने अपने सोशल मीडिया पर भावनाएं व्यक्त करते हुए बताया कि उन्हें यूट्यूब स्टार से मिलकर बेहद खुशी महसूस हो रही है। वही, प्रशंसक दोनों को यूं एक साथ देखकर प्रफुल्लित महसूस कर रहे है। यूट्यूब सेंसेशन के साथ तसवीरें खिंचवाते हुए जैकी एक ज़ेबरा प्रिंट ब्लाउज और लैदर पैंट में हमेशा की तरह बेहद खूबसूरत और मधकस अंदाज़ में नज़र आई।
यह पहली बार नहीं है जब अभिनेत्री ने यूट्यूब स्टार से मुलाकात की है। अक्सर अपने सपने को साकार करने के लिए लाखों लोगों को प्रेरित करने वाली जैकलीन फर्नांडीज, इससे पहले अमांडा सेर्नी से भी मिल चुकी है, जो निसंदेह प्रशंसकों के लिए एक यादगार क्षण था।

सबसे प्रभावशाली और बैंकेबल अभिनेत्री अब अपने सबसे बहुप्रतीक्षित आगामी ओटीटी, "मिसेज सीरियल किलर" के साथ डिजिटल स्पेस की दुनिया में डेब्यू करने के लिए तैयार है। वह अपने किरदार के लिए कड़ी मेहनत कर रही हैं और अपने प्रशंसकों को सरप्राइज देने के लिए तैयार है।
जैकलीन फर्नांडीज जो न केवल अपनी कमर्शियल रूप से सफल फिल्मों के लिए प्रसिद्ध नामों में से एक है, बल्कि समीक्षकों से भी सरहाना प्राप्त कर रही है और अब दर्शक डिजिटल प्लेटफॉर्म पर अभिनेत्री को देखने के लिए उत्साहित हैं।
अपने क्लासी स्टाइल स्टेटमेंट के साथ जैकलीन फ़र्नान्डिस ब्रांड की दुनियां में भी एक चर्चित नाम है। जैकी अपनी आगामी फिल्म किक 2 में एक बार फिर सलमान खान के साथ स्क्रीन स्पेस साझा करते हुए नज़र आएंगी। साजिद नाडियाडवाला द्वारा निर्देशित और निर्मित फ़िल्म "किक 2" क्रिसमस 2019 पर रिलीज़ होगी।


Click it and Unblock the Notifications