Opps..जैकलीन को रणबीर संग टैंगो करना पड़ा भारी, 2 लाख का नुकसान

फिल्म 'रॉय' में टैंगो डांस करते हुए जैकलीन फर्नांडीस को भारी भरकम नुकसान उठाना पड़ा। जैकलीन को रणबीर कपूर के साथ टैंगो डांस का सीक्वेंस करना था। सब कुछ अच्छा चल रहा था, जब अचानक जैकलीन अपना नियंत्रण खो बैठी और उनकी सैंडिल की हिल्स टूट गई।

jacqueline

फिल्म पर मौजूद एक सूत्र के अनुसार, जब जैकलीन को इस डांस सीक्वेंस के बारे में बताया गया था तो जैकलीन काफी उत्साहित थीं। लिहाजा, जैकलीन खुद अपने निजी हिल्स ले कर आई थी, ताकि वह पूरी कंर्फटेबल होकर डांस कर सकें।

वहीं, जैसे ही उनकी हिल्स टूट गई, जैकलीन बेहद दुखी हो गई थी। बाद में जैकलीन ने डाइरेक्टर विक्रमजीत सिंह को बताया कि वह उनकी फेवरिट हिल्स थी और उसकी कीमत 2 लाख थी। हालांकि, कुछ देर उदास रहने के बाद जैकलीन ने अपने मूड पर कंट्रोल किया और डांस सीक्वेंस की शूट पूरी की। बाद में उन्होंने प्रोडक्शन हाउस की तरफ से लाए गए हिल्स को पहनकर शूटिंग की थी।

जैकलीन ने बाद में इस घटना पर बताया कि, वह इस डांस को लेकर काफी उत्साहित थी, इसीलिए अपनी फेवरिट सैंडिल्स लेकर आई ताकि वह अच्छे से डांस कर सकें। लेकिन उन्हें पता नहीं था कि उनकी सैंडिल इस डांस को सपोर्ट नहीं कर पाएंगे। बहरहाल, जैकलीन आपके दुख को समझा जा सकता है। आपके जूतों में कुछ तो बात होगी। क्योंकि मामूली जूते की कीमत 2 लाख नहीं होती।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X