'भूत पुलिस' में जैकलीन फर्नांडिज का दिखेगा 'सेक्सी और ग्लैमरस' अवतार, एक्ट्रेस ने खुद किया खुलासा
बॉलीवुड की सबसे मेहनती अभिनेत्रियों में से एक के रूप में जाने जाने वाली जैकलिन फर्नांडीज, अनलॉक के बाद से 'वर्किंग मोड' में हैं, और उनकी किटी में 'किक 2', 'सर्कस' और 'भूत पुलिस' जैसी 3 बड़े बैनर की फिल्में शामिल है। अभिनेत्री हाल ही में 'भूत पुलिस' की शूटिंग के लिए धर्मशाला रवाना हो गयी हैं और दिवाली के दौरान वहीं रहेंगी। अपने आगामी जाम-पैक शेड्यूल के साथ, एक सेट से दूसरे सेट का रुख करने के साथ-साथ अभिनेत्री एक किरदार से दूसरे किरदार में ढलते हुए नज़र आएंगी।
हाल ही में 'भूत पुलिस' से उनके किरदार के बारे में पूछे जाने पर जैकलीन ने खुलासा किया, "वह सुपर सेक्सी और ग्लैम हैं।" चूंकि फिल्म शूटिंग अभी हाल ही में शुरू की गई है, अभिनेत्री अपने किरदार के बारे में कुछ ज़्यादा नहीं बता सकती, लेकिन वह दर्शकों से वादा करती है कि यह किरदार उनके अब तक के किरदारों से बेहद हटकर और अलग है।
'भूत पुलिस' के अपने सह-कलाकारों के बारे में बात करते हुए, जैकलीन ने आगे कहा,"सैफ और मैंने रेस 2 में साथ काम किया है; हम सिर्फ सह-कलाकार नहीं हैं, बल्कि दोस्त हैं। लेकिन अर्जुन और यामी, जिनके साथ मैं पहली बात काम कर रही हूं, वे भी बहुत मजेदार हैं।"


Click it and Unblock the Notifications











