जैकलीन को पसंद है कॉमेडी
जैकलीन फर्नाडीज जो कि बॉलीवुड की कई हिट फिल्मों के सीक्वल्स में नज़र आ चुकी हैं जिनमें मर्डर 2, हाउसफुल 2 और रेस 2 शामिल है का कहना है कि उन्हें कॉमेडी फिल्में करनी बेहद पसंद है। जैकलीन ने अभी तक हाउसफुल जैसी हिट कॉमेडी फिल्म में भी काम किया है और उनका मानना है कि कॉमेडी रोल्स करने में काफी मजा आता है क्योंकि कॉमेडी किरदार निभाने में, कॉमेडी फिल्में करने में किसी भी तरह का स्ट्रेस महसूस नहीं होता है। बल्कि इस तरह की फिल्में करने से स्ट्रेस और भी कम हो जाता है।
जैकलीन फर्नाडीज ने हाल ही में कहा "कॉमेडी फिल्में करना काफी मजेदार होता है। इस तरह के किरदार निभाते समय और इस तरह की फिल्में करते समय आप बिल्कुल भी स्ट्रेस में नहीं रहते हैं। साथ ही कॉमेडी फिल्में करने का सबसे बेस्ट पार्ट है कि इन्हें करते समय आप काफी खुशीभरे माहौल में रहते हैं और काफी सहज रहते हैं। और इसके साथ ही आप काफी खुश रहते हैं।"
जैकलीन ने आज तक के अपने करियर में कई सारे अलग-अलग तरह के किरदार निभाए हैं लेकिन उनका कहना है कि उन्होंने खुद को किसी भी रोल में बांधा नहीं है। जैकुलीन ने कहा "एक एक्टर की खूबसूरती इसी में होती है कि वो अपने किरदारों में परिवर्तन करते रहें। एक्टर को हमेशा अलग-अलग तरह के किरदार निभाते रहना चाहिए। आपको हर एक फिल्म में कुछ अलग दिखना चाहिए और करना चाहिए। मेरे लिये यही एक एक्टर की परिभाषा है। मैं हमेशा इसी कोशिश में रहती हूं कि जितने हो सके उतने अलग तरह के किरदार निभाउं।"


Click it and Unblock the Notifications
